सीकर

Sikar News: लड़की घर से गहने व 1.10 लाख रुपए नकदी लेकर फरार

राजस्थान के सीकर शहर में एक लड़की घर से परिवार को बिना बताए निकल गई। पुलिस लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

less than 1 minute read
Jun 22, 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के सीकर शहर में एक लड़की घर से परिवार को बिना बताए निकल गई। लड़की के ताऊ ने आरोप लगाया है कि वह ताई के गहने व करीब 1.10 लाख रुपए की नकदी ले गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

पुलिस के अनुसार शहर के निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बडे़ भाई की बेटी 14 जून को बिना बताए घर से निकल गई थी। उन्होंने बच्ची की गुमशुदगी उसी दिन कोतवाली थाने में दर्ज करा दी थी।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसके बाद जब उसकी पत्नी ने 18 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखा और गहने पहनने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी सहित 1.10 लाख रुपए गायब मिले। पीड़ित का कहना है कि गहने और नकदी उसके बडे़ भाई की बेटी निकाल कर ले गई है। पुलिस लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

Published on:
22 Jun 2024 02:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर