6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बोले राधामोहन दास अग्रवाल- CM अकेले तय नहीं करते, हम सामूहिक सहमति से लेते है फैसले

सीकर भाजपा कार्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कहा कि मैं मानता हूं इसमें देरी हुई है लेकिन अब ज्यादा देर नहीं होगी।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Apr 06, 2026

Radha Mohan Das Agarwal

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल। फोटो पत्रिका

सीकर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि हमारे यहां एक व्यक्ति सरकार नहीं चलाता। उन्होंने कहा कि हमारे यहां फैसले पूरी तरह सामूहिक होते है। सीकर भाजपा कार्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए अग्रवाल ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कहा कि मैं मानता हूं इसमें देरी हुई है लेकिन अब ज्यादा देर नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अकेले राजनीतिक नियुक्ति तय नहीं करते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के सभी नेताओं से बातचीत करनी होती है और इसके बाद संगठन की सहमति लेनी होती है। इसके बाद केन्द्रीय नेत्तृव की भी सहमति लेनी होती है। अग्रवाल ने कहा कि हम व्यक्ति विशेष की सरकार चलाने वाले लोग नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियों में जो समय लगने था वह लग चुका है अब जल्द फैसला होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाली नियुक्ति भी संगठन की सहमति के बाद ही होती है।

कांग्रेस के बचे लोग भी भाजपा में आ जाएंगे

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने अग्रवाल ने कहा कि आज मैने कांग्रेस से भाजपा में आने वाले खंडेला विधायक से बातचीत की और पूछा कि कैसे हो तो उन्होंने कहा कि बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो-चार जो बचे है वे भी जल्द आ जाएंगे। हम तो किसी को बुलाने तो जाएंगे नहीं, लेकिन भाजपा में आने के बाद समझ में आ जाएगा कि दोनों पार्टी में क्या अंतर है।

खुद ली हाजिरी, नहीं आने वालों को सख्त संदेश

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वालों की प्रदेश प्रभारी ने परिचय व हाजिरी ली। कई मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नहीं आने पर कहा कि इनसे पूछा जाना चाहिए कि आज बैठक में क्यों नहीं आए। उन्होंने कहा कि ऐसे बैठक में नहीं आने वालों को हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देनी चाहिए।

बंद कमरे में चर्चा, जानी ग्राउण्ड की हकीकत

प्रदेश प्रभारी ने वरिष्ठ नेता, संगठन पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने संगठन के कार्यक्रम, सररकार के कामकाज व आपसी तालमे आदि मुद्दों की जानकारी ली। इस दौरान कई पदाधिकारियों ने कई मुद्दों पर नाराजगी जताने की बात भी सामने आई है।

सही के साथ न्याय करना सरकार का काम

एसआई भर्ती मामले में कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से भर्ती हुए है सरकार का काम है उनको दंडित करना। कुछ लोग अपनी मेहनत और सही तरीके से आए है उनके साथ न्याय करना सरकार का काम है। वहीं चुनावों में देरी के मामले में कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग