सीकर.
सीकर-रींगस ट्रेक पर रविवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। दिल्ली से रींगस जाने वाली ट्रेन का सुबह रेल चलाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोपहर बाद रींगस जाने वाली डेमू ट्रेन को सांसद सुमेधानंद ने हरी झंडी दिखाई। ट्रेन को फूलों से सजाया गया और मिठाइयां बांटी गई। रींगस के लिए ट्रेन शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई। बाद में सांसद ने रींगस तक डेमू ट्रेन में यात्रा की। इस दौरान संघर्ष समिति के प्रदीप पारीक, बलबीर चौधरी, लवकुमार खंडेला व अन्य ने सांसद को ज्ञापन देकर सीकर में खड़ी रहने वाली सभी ट्रेनों को नियमित रींगस व अजमेर तक चलाने की मांग रखी। इस संबंध में सांसद को ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में श्रीगंगानगर से सीकर तक चलने वाली ट्रेन को फुलेरा होते हुए जयपुर तक चलाने की मांग रखी गई। समिति ने सीकर से अभी तक लम्बी दूरी की ट्रेन नहीं चलाने पर आक्रोष जताया गया। इस दौरान समिति के महावीर पुरोहित, रामचंद्र चौधरी, गणेश कड़वासरा, विनोद नायक, रामलखन आदि उपस्थित थे।
स्टेशन का नाम बदलने को लेकर ज्ञापन
बावड़ी. ग्राम पंचायत बावड़ी में सौंथलिया हॉल्ट स्टेशन पर शाम को ट्रेन के पहुंचने पर लोगों ने सांसद व रेल स्टाफ का स्वागत किया गया। पहले दिन ही यहां से 70 यात्रियों ने टिकिट करटवा कर इस रेल से यात्रा की। बंशीधर वर्मा ने बताया कि सौंथलिया स्टेशन का नाम परिवर्तन कर बावड़ी करना व दिल्ली सरायरोहिला रींगस त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का सौंथलिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन दिया गया। स्टेशन पर पीने के पानी की समस्या समाधान करवाने की मांग को लेकर भी सांसद को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मोहनलाल पारीक, अशोक रोज, मूलचंद सोनी, ओमप्रकाश जांगिड़, नंदाराम बाजिया सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
पत्रिका का आभार
सीकर-रींगस ट्रेक पर रेल का संचालन शुरू होने पर रेल चलाओं संघर्ष समिति की ओर से राजस्थान पत्रिका का भी आभार जताया गया। समिति के बलबीर चौधरी ने कहा कि पत्रिका ने इस मुद्दे पर लगातार समाचार प्रकाशित कर जनता को जागरूक किया। ऐसे में चार माह से कागज में दबा प्रस्ताव बाहर आया और रेल का संचालन शुरू हो सका।
पलसाना में ग्रामीणों ने किया ट्रेन का स्वागत
पलसाना. लम्बे इंतजार के बाद ब्रॉडगेज पर रींगस के लिए ट्रेन आने पर स्टेशन पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने ट्रेन का स्वागत किया। लोगों ने रेल स्टाफ को माला पहनाई। ट्रेन में सफर कर रहे सांसद सुमेधानन्द का भी स्वागत किया गया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दलाल बिजारनियां के नेतृत्व में लोगों ने सांसद को खंडेला रोड रेलवे अंडरपास के नजदीक पैदल आने जाने वाले राहगीरों के लिए फूट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। इस दौरान महंत मनोहर शरण शास्त्री, उपसरपंच रूपसिंह, दशरथसिंह, गिरधारीलाल सोनी, सेडूराम जांगिड़, राधाकिशन गोयल, शिवभगवान राजोरिया, नाथूराम कुमावत, गोपाल चोटिया सहित कई लोग मौजूद थे।
स्टेशन का नाम बदलने को लेकर ज्ञापन
बावड़ी. ग्राम पंचायत बावड़ी में सौंथलिया हॉल्ट स्टेशन पर शाम को ट्रेन के पहुंचने पर लोगों ने सांसद व रेल स्टाफ का स्वागत किया गया। पहले दिन ही यहां से 70 यात्रियों ने टिकिट करटवा कर इस रेल से यात्रा की। बंशीधर वर्मा ने बताया कि सौंथलिया स्टेशन का नाम परिवर्तन कर बावड़ी करना व दिल्ली सरायरोहिला रींगस त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का सौंथलिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन दिया गया। स्टेशन पर पीने के पानी की समस्या समाधान करवाने की मांग को लेकर भी सांसद को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मोहनलाल पारीक, अशोक रोज, मूलचंद सोनी, ओमप्रकाश जांगिड़, नंदाराम बाजिया सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
मई तक पूरा होगा रींगस जयपुर टै्रक का कार्य
उधर रींगस में डीआरएम सौम्या माथुर ने कहा कि रींगस से जयपुर के बीच निर्माण कार्य चल रहा है जिसे मई तक पूरा करने का प्रयास चल रहा है। कार्य पूर्ण होते ही सीआरएस करवाकर ट्रेनों का संचालन जयपुर तक कर दिया जाएगा। उसके बाद ही इस ट्रेक पर नई ट्रेने ओर बढ़ पाएंगी।