सीकर

सीकर के गर्ल्स कॉलेज में परिणाम को लेकर विवाद, प्राचार्य पर धांधली का आरोप, प्रदर्शन पर उतरी SFI

Rajasthan Student Union Election 2019 : राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2019 में बुधवार को मतों की गणना जारी है। इसी बीच सीकर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक दो वोटों को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 3:43 PM IST
सीकर के गल्र्स कॉलेज में परिणाम को लेकर विवाद, प्राचार्य पर धांधली का आरोप, प्रदर्शन पर उतरे
सीकर के गल्र्स कॉलेज में परिणाम को लेकर विवाद, प्राचार्य पर धांधली का आरोप, प्रदर्शन पर उतरे

सीकर।

Rajasthan Student Union Election 2019 : राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2019 में बुधवार को मतों की गणना जारी है। इसी बीच सीकर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक दो वोटों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही एसएफआई के सैकड़ों कार्यकर्ता इकठ्ठा होकर कॉलेज के बाहर पहुंचने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद वह धरने पर बैठ गए। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य भूपेन्द्र दुल्लड़ पर चुनाव परिणाम में धांधली करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले एसएफआई ने अध्यक्ष पद पर छात्रा निरज महला को प्रत्याशी बनाया था।

Read More :

लेकिन, प्राचार्य ने छात्रा का नामांकन से पहले ही प्रवेश रद्द कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्राचार्य ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पहले छात्रा का नामांकन रद्द कर दिया। अब हमारा पूरा पैनल जीत रहा है तो वह मतगणना में धांधली कर जानबूझकर प्रत्याशी को हराने में लगे है। ऐसे में इसका विरोध करते है। सूत्रों के अनुसार कॉलेज के अंदर चल रही मतगणना में एक दो वोटों को लेकर छात्राएं भी उलझ गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कॉलेज के बाहर से हटाया गया तो वह कलेक्टे्रट पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि मतगणना में धांधली हुई है और जानबूझकर एसएफआई प्रत्याशियों को एक दो वोटों से हराया जा रहा है। विवाद की सूचना मिलते ही कॉलेज के बाहर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है। इधर, एसएफआई कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रही है।

कहां किसने मारी बाजी

- राजकीय विज्ञान कॉलेज, सीकर
पद नाम संगठन अंतर
अध्यक्ष- राकेश कुमार एसएफआई 247
उपाध्यक्ष- सुहैल अहमद एसएफआई 266
महासचिव- सुनिल कस्वां एसएफआई 154
संयुक्त सचिव- मनीषा कुमारी एसएफआई 403

-राजकीय विधि कॉलेज, सीकर
पद नाम संगठन अंतर
अध्यक्ष- राकेश कुमार एनएसयूआई 142
उपाध्यक्ष- बबलू शर्मा एनएसयूआई 45
महासचिव- रवि कुमार एनएसयूआई 26
संयुक्त सचिव- मधु अग्रवाल एबीवीपी 25

-राजकीय संस्कृत कॉलेज, सीकर
पद नाम संगठन अंतर
अध्यक्ष- सज्जन कुमार एबीवीपी 86
उपाध्यक्ष- महिपाल एबीवीपी 87
महासचिव- सोनू कुमारी एबीवीपी 71
संयुक्त सचिव- रोहित शर्मा एबीवीपी 68

-राजकीय वाणिज्य कॉलेज, सीकर
पद नाम संगठन अंतर
अध्यक्ष- देवेश शर्मा एबीवीपी 270
उपाध्यक्ष- मनीष कुमार एबीवीपी 491
महासचिव- प्रदीप सिंह एबीवीपी 368
संयुक्त सचिव- मेघा पारीक एबीवीपी 417

Updated on:
28 Aug 2019, 3:43 PM IST
Published on: