सीकर

Sikar Weather Forecast : सीकर में झमाझम बारिश, जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित, IMD का नया अलर्ट

Sikar Weather Forecast : सीकर में आज झमाझम बारिश हुई। मानसून की दूसरी बारिश से अंडरपास, कॉलोनियां, रेल पटरियां डूब गईं वहीं सीवरेज ओवरफ्लो हो गए है। IMD ने अगले 2 दिन अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Jul 21, 2026
Sikar today Heavy rains waterlogging affected normal life IMD new alert
Sikar Weather Forecast : सीकर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर मे जगह जगह पानी भर गया। फोटो पत्रिका

Sikar Weather Forecast : सीकर में मंगलवार सुबह तेज बारिश के बाद शहर मे जगह-जगह पानी भर गया। मानसून की दूसरी बारिश से अंडरपास, कॉलोनियां, रेल पटरियां डूब गईं वहीं सीवरेज ओवरफ्लो हो गए है। रेलवे स्टेशन पर भी पानी भर गया। जिस वजह से ट्रेनें काफी लेट हुई और सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले 2 दिनों में सीकर जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून की सक्रियता के चलते आने वाले दिनों में तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।

Sikar Weather Forecast : सीकर में तेज बारिश के बाद गोकुलपुरा पुलिस थाने मे भरा पानी। फोटो पत्रिका

सीकर में रात डेढ़ बजे से सुबह करीब साढ़े सात बजे तक रुक-रुककर बारिश हुई। नवलगढ़ रोड पर करीब 2 किमी क्षेत्र में 4 फीट तक पानी भर गया। जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। झमाझम बारिश से पुलिसकर्मी और कलेक्ट्रेट कर्मी को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस लाइन में बने सरकारी क्वार्टरों में बारिश का पानी भर गया। वहीं, सीवरेज ओवरफ्लो होने की वजह से शहर का गंदा पानी भी सरकारी क्वार्टरों में घुस गया। अंडरपास भी बारिश के पानी से भर गए। सीकर में मानसून की दूसरी बारिश से ही हालात बदतर हो गए।

Sikar Weather Forecast : सीकर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। ट्रेन पटरियों पर ही खड़ी रही। फोटो पत्रिका

सीकर में अब तक 90 M.M. यानी करीब 3.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। सीकर में सबसे अधिक बारिश सीकर ग्रामीण में 119 M.M.और धोद में 116 M.M. दर्ज की गई। पलसाना में 42 M.M., रींगस में 45 M.M. और लक्ष्मणगढ़ में 38 M.M. बारिश रिकॉर्ड किया गया।

किसानों के चेहरों पर खुशी

सीकर जिले में लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। डीडवाना में भी तड़के 4 बजे से अच्छी बारिश शुरू हुई। यहां मानसून की पहली बरसात के बाद अब जाकर अच्छी बारिश हुई है जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

IMD का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 22 जुलाई को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। वहीं 23 से 27 जुलाई के बीच कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
21 Jul 2026 06:06 pm
Published on:
21 Jul 2026 05:35 pm