
नीमकाथाना. जिले के चीपलाटा ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार आत्महत्या मामले में पीडि़त परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता व न्याय की मांग को लेकर कलक्टर शरद मेहरा व एसपी प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज को ज्ञापन सौंपा। संवैधानिक विचार मंच संस्थापक गिगराज जोडली ने कहा कि मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीडि़त परिवार को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी मिली है। एसपी ने कहा कि पूरे मामले को लेकर पुलिस गंभीर है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतक ललित कुमार की बहन पूजा ने बताया कि उनका भाई कानपुर से आईआईटी ग्रैजुएट थे। ग्राम विकास अधिकारी के पद पर लगे। लेकिन दबंग भ्रष्टाचारियों ने उसके भाई को मानसिकरूप से इतना प्रताडि़त किया कि उससे वह तंग आकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। संवैधानिक विचार