सीकर

सुुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ये बोले भाजपा नेता

राफेल मामले में कांग्रेस की हुई किरकिरी
less than 1 minute read
Dec 15, 2018
sikar political news
सुुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ये बोले भाजपा नेता


सीकर. राफेल खरीद मामले को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर केन्द्र सरकार को क्लिीन चिट दिए जाने से कांग्रेस की किरकिरी हुई है। याचिकाओं का निस्तारण करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से राफेल सौदे में पूरी तरह से पारदर्शिता बरकरार रखी गई है। इसको लेकर एसआईटी, लोकसभा व राज्य सभा की ओर से गठित कमेटियों की ओर से जांच किए जाने को कोर्ट ने पूरी तरह से नकारा है। पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेसी नेताओं का इस मामले को लेकर चरित्र उजागर हुआ है। भष्टाचार मुक्त भारत कांग्रेस को रास नहीं रहा है। राफेल को लेकर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम किया है। इस करगुजारी के कारण सेना का मनोबल गिरा है। इस कृत्य पर कांग्रेस को सेना व देश की जनता के सामने माफी मांगनी चाहिए। दाधीच ने कहा कि कांग्रेस करो या मरो की राजनीति पर आ खड़ी हुई है। पिछले दो सालों से झूठ की राजनीति की है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री नंद किशोर सैनी, मीडिया प्रवक्ता प्रकाश दाधीच, पार्षद विश्वनाथ सैनी, राजकपूर माथुर व जितेन्द्र माथुर मौजूद थे।
लालीपॉप साबित होगा कर्जा माफी
किसानों से 10 दिन में कर्जा माफी की बात कहने वाली कांग्रेस चुनाव परिणाम के बाद राज्यों में सरकार बनते देखकर अपने किए हुए वादे से मुकरती नजर आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान कि किसानों के लिए कर्जा माफी स्थायी समाधान नहीं है। प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने कहा कि ऐसे में किसानों के लिए कर्जा माफी लॉलीपोप साबित होता दिखाई दे रहा है।

Updated on:
15 Dec 2018 05:27 pm
Published on:
15 Dec 2018 05:27 pm