सीकर

निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, कार्य रुकवाया

https://www.patrika.com/sikar-news/??
2 min read
Jul 29, 2018
sikar
sikar

निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, कार्य रुकवाया
नांगल (नाथूसर). आसपुरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रमसा के तहत कक्षा कक्षों व बरामदे के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है। शनिवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। आसपुरा पंचायत प्रतिनिधि झाबरसिंह सोलेत ने बताया कि आसपुरा राजकीय स्कूल में करीब २८ लाख की लागत से तीन कक्षा कक्षों, बरामदा तथा जीने का काम करवाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने छत डालने के लिए मिट्टी मिली बारीक रोडी तथा बजरी की जगह नालों से रेता मंगवाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी शिकायत की है। उपस्थित ग्रामीण मुकेश कुमार व अन्य ने बताया कि ठेकेदार जो छत बना रहा है वह घटिया है तथा कभी भी हादसा हो सकता है।
जलदाय विभाग ने तोड़
दिए रास्तों के खरंजे
पलसान. इलाके के अजबपुरा गांव में जलदाय विभाग की ओर से पाइप लाइन डालने के लिए रास्ते में जगह जगह बने खरंजों को तो तोड़ दिया गया, लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद उनको वापस ठीक नही करवाने से अब बरसात के बाद गांव को पंचायत मुख्यालय से जोडऩे वाला आम रास्ता खस्ताहाल हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से नदी में स्थित जलदाय विभाग के ट्यूबवेलों से ईसरावाली ढाणी में पेयजल व्यवस्था की गई थी। इसके लिए विभाग की ओर से अजबपुरा से ग्राम पंचायत मुख्यालय जाने वाले कच्चे रास्ते में पाइप लाइन डाली गई थी। विभाग ने पाइप लाइन डालते समय रास्ते में जगह जगह बने खरंजों को तोडक़र पाइप लाइन तो डाल दी। लेकिन इसके बाद तोड़े गए खरंजों को वापस ठीक नहीं करवाया। ऐसे में अब बरसात के बाद से खरंजे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर रास्ता खस्ता हाल हो गया और इस रास्ते से आवागमन काफी परेशानियों भरा हो गया है। जिससे ग्रामीणों को इस रास्ते से आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद कुमावत ने बताया क समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं करवाया जा रहा है। ऐसे में जल्द ही समस्या का समाधान नहीं करवाया गया तो ग्रामीणों के साथ जिला कलक्टर से मिलकर उनके सामने समस्या रखेंगे।

Updated on:
29 Jul 2018 07:10 pm
Published on:
29 Jul 2018 07:10 pm