सीकर

शेखावाटी से तीसरे प्रदेशाध्यक्ष बने मदनलाल सैनी, इसलिए सौंपी गई कमान !

राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शेखावाटी में घर से लेकर सडक़ तक खुशियों की फुलझडिय़ां छोड़ीं गई।
2 min read
Jun 30, 2018
story of madan lal saini third rajasthan bjp chief from shekhawati
शेखावाटी से तीसरे प्रदेशाध्यक्ष बने मदनलाल सैनी, इसलिए सौंपी गई कमान !

सीकर.

राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शेखावाटी में घर से लेकर सडक़ तक खुशियों की फुलझडिय़ां छोड़ीं गई। मिठाइयां बांटी गई तो कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। बता दें कि मदनलाल सैनी शेखावाटी से तीसरे प्रदेशाध्यक्ष बने है। मदनलाल सैनी 1990 में उदयपुरवाटी से विधायक भी रह चुके है। इसी खुशी में जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जाट बाजार में डीजे की धुनों के बीच जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को विधायक रतन जलधारी, गोरधन वर्मा, केडी बाबर, इन्द्रा चौधरी, मनोज बाटड़, रतनलाल सैनी, ईश्वरसिंह राठौड़, अनिता शर्मा, शमशाद खान, दिनेश दादिया, नदीम गौरी सहित अन्य मौजूद रहे।

शेखावाटी से तीसरे प्रदेश अध्यक्ष
मदनलाल सैनी शेखावाटी से तीसरे भाजपा अध्यक्ष है। इससे पहले जगदीश प्रसाद माथुर, डॉ. महेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष रहे है। अब शेखावाटी से सैनी तीसरे प्रदेश अध्यक्ष है। जबकि सीकर जिले से दूसरे है।


इमानदार छवि के जरिए संदेश
प्रदेश में राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी की छबि इमानदार और साधारण कार्यकर्ता की है। इनकी छबि को पार्टी पूरी तरह भुनाने के मूड में है। क्योकि राज्य सांसद बनाते समय भी पार्टी कार्यकर्ताओं में यह संदेश गया था कि पार्टी साधारण कार्यकर्ताओं को बड़े पदों पर जाने का मौका देती है। मदनलाल सैनी को शेखावटी अंचल में भाजपा को खड़ा करने वाले नेताओं के रूप में जाना जाता है।


1990 में उदयपुरवाटी से रहे विधायक
मदनलाल सैनी 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े। बाद में लगातार संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। वे एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे है। 1975 तक वकालत के पेशे से जुडऩे के बाद आपातकाल में जेल में भी रहे। संघ की ओर से सैनी ने भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व निभाया। 1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे। भाजपा में प्रदेश महामंत्री व अनुशासन समिति के सदस्य भी रहे है। वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश प्रभारी है। वे उदयपुरवाटी से भाजपा के पहले विधायक थे।

Updated on:
30 Jun 2018 01:57 pm
Published on:
30 Jun 2018 08:38 am