
कार्यकर्ताओं से बातचीत, दो को मिला मौका
प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस: नमो एप में सक्रिय महिलाओं ने पूछे सवाल शिक्षा व अंत्योदय योजना को लेकर
पूछे सवाल
सीकर. नमो एप में लगातार सक्रिय रहने वाली महिला कार्यकर्ताओं को शनिवार को पीएम के संवाद कार्यक्रम में सवाल पूछने का मौका मिला। कई दिनों से चल रही कवायद के बाद पीएमओ टीम ने नमो एप की सक्रियता को देखकर सीकर की दो महिला कार्यकर्ताओं के नाम तय किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीसी के जरिए लगभग 20 मिनट तक सीकर के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। पहला सवाल पूछने का मौका स्नेहलता पारीक को मिला। उन्होंने अंत्योदय योजना को जनता के बीच में और ले जाने को लेकर सवाल किया। इस पर पीएम ने कहा कि नमो एप के जरिए आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जा सकती है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने सवाल किया कि केन्द्र सरकार ने स्कूल शिक्षा से लेकर कॉलेज शिक्षा में काफी अच्छा काम किया है, ऐसे में गांव-ढाणियों में बैठे लोगों को कैसे योजनाओं के बारे में बताए। पीएम ने इस सवाल के जवाब में कहा कि शिक्षा जीवन निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए सरकार ने इस क्षेत्र में काफी काम किया है। इस दौरान सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, विधायक रतन जलधारी, गोरधन वर्मा, जिला प्रमुख अपर्णा रोलण, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमावत, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी, महेश शर्मा, डॉ. कमल सिखवाल, प्रकाश दाधिच पूर्व विधायक केडी बाबर, बलवंत चिराना, इन्द्रा चौधरी, दिनेश जोशी, राजकुमारी शर्मा, रामलाल शर्मा व ईश्वर सिंह मौजूद रहे।
गूंजा जयघोष
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जमकर जयघोष लगाए। संवाद कार्यक्रम में राजस्थान से सीकर के अलावा कोटा के कार्यकर्ताओं से भी प्रधानमंत्री ने वीसी के जरिए बातचीत की।
20 मिनट किया संवाद
प्रधानमंत्री ने 20 मिनट सीकर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान दो महिला कार्यकर्ताओं को सवाल पूछने का मौका भी मिला।
मेरा बूथ व आयुष्मान की चर्चा
संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने बूथ की सबसे ज्यादा चिन्ता करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता इस बात का ख्याल रखें कि मेरे बूथ पर
कितना आगे हूं। उन्होंने आयुष्मान भारत, स्टार्टअप व जनधन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी
भी दी।