सीकर

घर पर झूला झूल रही 10 साल की बच्ची के यूं लग गई फांसी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

https://www.patrika.com/sikar-news/
less than 1 minute read
Jul 05, 2018
Ranoli news sikar
Jhula

सीकर. रानोली थाना क्षेत्र के मीणा की ढाणी में एक दस वर्षीय बालिका की फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका का नाम आरती थी। वह झूला झूल रही थी। इस दौरान झूले की रस्सी टूट जाने से उसके गले में फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार आरती स्कूल जाने के लिए तैयार हुई थी। लेकिन, बस निकल जाने के कारण वह स्कूल नहीं जा सकी और इसके बाद घर पर ही उसे रोक लिया गया। जिद करने के बाद परिजनों ने उसे झूला डाल कर दिया था। जिस पर वह झूल रही थी।

रस्सी कमजोर होने के कारण वह टूट गई और रस्सी एक सिरा आरती के गले में फंस गया। थोड़ी देर तक तो वह तड़पती रही। इसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे संभाला तो बेहोशी की हालत में उसे लेकर एसके अस्पताल पहुंचे।

करंट से युवक की मौत
सीकर. विद्युत आपूर्ति लाइन ठीक करने के दौरान पोल से करंट लगने पर बुधवार शाम एक युवक की मौत हो गई। मृतक राकेश पुत्र विजेंद्र गढ़वाल है। जो कि, श्यामपुरा का रहने वाला था और यहां निजी ठेकेदार के पास बिजली लाइन को सुधारने का काम करता था।

DEMO PIC

Published on:
05 Jul 2018 11:51 am