सीकर

सीकर में चालक ने गली में दौड़ाई एसयूवी, छात्र को मारी टक्कर; देखें CCTV

सीकर में एक कार चालक ने एक छात्र को टक्कर मार दी। छात्र का पैर फ्रैक्चर हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2025, 9:08 PM IST
Thar drove in the street In Sikar and hit a student; see CCTV

सीकर। राजस्थान के सीकर में एक एसयूवी चालक ने एक छात्र को टक्कर मार दी। छात्र का पैर फ्रैक्चर हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना 7 जनवरी की है। वीडियो में कोचिंग के छात्र गली पर चलते नजर आ रहे हैं। तभी पीछे से आ रही एसयूवी कार छात्र को टक्कर मार दी। छात्र का पैर पहिये के नीचे आने से वह लड़खड़ाकर गिर गया।

कार चालक गाड़ी को पीछे करके भागने की कोशिश करता है। इस दौरान वह सड़क पर लगे बिजली के खंभे से भी टकरा जाता है। इस पूरी घटना के दौरान एसयूवी की चपेट में दूसरे लोग भी आ सकते थे। लोगों ने किसी तरह खुद को अनियंत्रित कार से बचाया।

एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी हरियाणा नंबर की है। पुलिस ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली के खंभे से टक्कर के बाद 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग का कर्मचारी मौके पर पहुंचा और आपूर्ति फिर से शुरू की।

Updated on:
8 Jan 2025, 9:08 PM IST
Published on: