सीकर

खाटू श्याम के कपाट भक्तों के लिए 19 घंटे रहेंगे बंद, जानें क्या है बड़ी वजह?

Baba Khatu Shyam : "हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा"... आगामी 19 घंटों के लिए खाटूश्याम के गर्भ गृह के कपाट बंद रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2024, 10:53 AM IST
Feature image

बाबा खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर भक्तों को सूचना दी कि आगामी 19 घंटों के लिए भक्तगण बाबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। काली अमावस्या के बाद श्री श्याम प्रभु की विशेष पूजा होगी और 18 अप्रैल को बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार होगा, इसलिए 17 अप्रैल रात 10 बजे से 18 अप्रैल शाम 5:30 बजे तक बाबा श्याम के गर्भ गृह के कपाट बंद रहेंगे।

…इसलिए बंद रहेंगे बाबा श्याम के कपाट

काली अमावस्या के बाद बाबा खाटू श्याम की खास पूजा की जाती है। मंदिर बंद होने के बाद बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बाबा श्याम को विशेष फूलों से सजाया जाएगा। इस विशेष पूजा में 12 से 15 घंटे का समय लगता है। ऐसे में सिर्फ बाबा श्याम के श्रृंगार की बात करें तो 5 से 6 घंटे का समय लगेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा श्याम मंदिर के कपाट आम दर्शनों के लिए 19 घंटे बंद रहेंगे।

इस दिन से बाबा खाटू श्याम के होंगे दर्शन

18 अप्रैल को शाम 5 बजे मंगला आरती के समय कपाट खोले जाएंगे। खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने 18 अप्रैल को शाम 5 बजे की मंगला आरती के बाद ही बाबा के दर्शन करने का अनुरोध किया है।

Updated on:
17 Apr 2024, 10:53 AM IST
Published on: