सीकर

तीन बजे आंकड़ा पहुंचा 50 पर

लोकसभा चुनाव में मतदान में बढ़ोतरी
less than 1 minute read
May 06, 2019
sikar local news
तीन बजे आंकड़ा पहुंचा 50 पर


सीकर. देश की सबसे बड़ी पंचायत के गठन के लिए हो रहे मतदान में जनता की भागीदारी बढ़ती जा रही है। लोगों के उत्साह का यह आलम था कि दोपहर तीन बजे तक मतदान का आंकड़ा 50 प्रतिशत पर पहुंच गया। हालांकि अभी मतदान का समय खत्म होने में तीन घंटे का समय और शेष है। इस दौरान तेज गति से मतदान होने की संभावना है। लोकसभा क्षेत्र में दोपहर तक मतदान में सीकर सबसे आगे था। वहीं मतदान के मामले में नीमकाथाना सबसे पीछे रहा। यहां मतदान का आंकड़ा महज 44 प्रतिशत ही पहुंच पाया। सीकर के बाद चौमूं क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां मतदान का आंकड़ा 53 प्रतिशत के पार पहुंच गया था।
सीकर संसदीय क्षेत्र मतदान में तीन बजे तक की स्थिति
विधानसभा मतदान प्रतिशत
लक्ष्मणगढ़ 52.45
धोद 48.97
सीकर 55.91
दांतारामगढ़ 52.59
खंडेला 46.31
नीमकाथाना 44.01
श्रीमाधोपुर 46.42
चौमू 53.53

मतदान केंद्रों पर लंबी कतार
जिले में मतदान का समय बढऩे के साथ साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती गई. जिले के बूथों पर सुबह सात बजे कतारें लगना शुरू हुई थी शाम तक चलती रही। इस दौरान मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहा।

Updated on:
06 May 2019 04:05 pm
Published on:
06 May 2019 04:05 pm