सीकर

सैनिक सम्मान से हुई जवान की अंत्येष्टि, गगनभेदी नारों से गूंजा आसमान

सीकर/धोद. सशस्त्र सुरक्षा बल के सैनिक रोहिताश सैन की शनिवार को आकवा गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई।

2 min read
Jul 18, 2021
सैनिक सम्मान से हुई जवान की अंत्येष्टि, गगनभेदी नारों से गूंजा आसमान

सीकर/धोद. सशस्त्र सुरक्षा बल के सैनिक रोहिताश सैन की शनिवार को आकवा गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। जवान के सम्मान में युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। इससे पहले जवान की शहादत का समाचार परिजनों से छुपा कर रखा गया। शनिवार सुबह जैसे ही परिजनों को सैनिक की मृत्यु का समाचार मिला तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां और पत्नी दोनों बेसुध हो गई। बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला गया। पार्थिक देह पहले दादिया पुलिस थाने पहुंचा। जहां से पैतृक गांव आकवा तक बाइक तिरंगा रैली के साथ जवान का शव ससम्मान लाया गया। जहां पर गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि स्थल पर एसएसबी सेना के जवानों ने तीन रांउड फायर कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 5 वर्षीय पुत्र हरवित ने पिता को मुखाग्नि दी। युवाओं ने भारत माता की जय, रोहिताश सैन अमर रहे, वंदेमातरम के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया। गौरतलब है कि रोहिताश सैन 2014 में भर्ती हुए थे। नेपाल बोर्डर पर लखीमपुर में तैनाती के दौरान सांप काटने से जवान की मौत हो गई थी।

गांव में पसरा सन्नाटा
इससे पहले रोहिताश सैन की मौत की खबर गांव में शुक्रवार को पहुंची तो पूरे गांव में ही सन्नाटा पसर गया। हर किसी की आंखों में नमी उतर आई। लेकिन, परिजनों को इसकी जानकारी शनिवार को सुबह ही दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जवान के सम्मान में बाइक रैली निकाली। जिसमें रोहिताश अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाते हुए ग्रामीण पार्थिव देह को दादिया थाने से गांव लेकर आए। जहां पारिवारिक रस्म अदायगी के बाद शव अंत्येष्टि स्थल ले जाया गया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस नेता महेश मोरदिया, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, पूर्व विधायक गोरधन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रा चौधरी, महेश वर्मा, सोनू मोदी, नायब तहसीलदार धोद रजनी यादव, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी सीताराम खारिया, दादिया एसएचओ सुभाष पूनियां, नरेंद्र गोठड़ा, सैनिक के पिता मूलचंद सैन, भाई संतोष सैन, एसएसबी उप निरीक्षक भरत लाल मीणा, राधेश्याम मीणा, जगमोहन सिंह चौहान, जसवंत सिंह चौहान, लोकेश गुर्जर, उत्तम मीणा, सुरेश जाट, महावीर चौधरी, पंचायत समिति सदस्य आदि मौजूद रहे।

Published on:
18 Jul 2021 01:51 pm
Also Read
View All