सीकर

Sikar Bride Kidnap Case – आखिर गिरफ्त में आए शादी के घर की खुशियां छीनने वाले

Sikar Bride Kidnap Case - दुल्हन के अपहरण के चार गिरफ्तार, दुल्हन व चार की तलाश
less than 1 minute read
Apr 19, 2019
sikar local news
आखिर गिरफ्त में आए शादी के घर की खुशियां छीनने वाले

सीकर.

Sikar Bride Kidnap Case - डोली से दुल्हन लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की कडि़यां जोडक़र दुल्हन व चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि एक आरोपी अंकित दुल्हन को छोटी खाटू से बस में बैठाकर ले गया है। पुलिस अब उनके प्रदेश से बाहर चले जाने के अंदेशे के आधार पर तलाश में जुटी है। अब तक की जांच के बाद पुलिस का मानना है कि दुल्हन के अपहरण की योजना नागवा के अंकित जाट ने रची थी। उसने शादी की शाम वारदात के लिए अपने साथियों को एकत्र किया। इसके बाद सभी ने नागवा में ही रहकर शादी पर नजर रखी। रात ढाई बजे बारात के रवाना होने पर दो गाडि़यों में सवार होकर गाड़ी का पीछा किया और रामबक्सपुरा के पास वारदात को अंजाम दिया।
समाज ने ज्ञापन के माध्यम से जताया विरोध
सीकर। दुल्हन का अपहरण कर ले जाने के मामले में समाज के संगठनों ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। श्री राजपूत सभा के विधायक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि पुलिस ने मामले में कमजोर धाराएं लगाई है। यह मामला डकैती की धारा में दर्ज कर जल्द कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान श्री राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष मदन सिंह गोगावास, भागीरथ सिंह जेरठी, सुमेरसिंह खूड़ी, उप जिला प्रमुख शोभसिंह अनोखू, सेवानिवृत तहीलदार स’जनसिंह, राजेंद्र सिंह बाडलबास आदि थे। कलक्टर के बंगले के सामने हुए प्रदर्शन में करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह करीरी, राजपूत महासभा के अध्यक्ष दयाल सिंह रोरू, करणी सेना के जिला प्रभारी सूरजभान सिंह चैनपुरा भी उपस्थित थे।

Updated on:
19 Apr 2019 03:51 pm
Published on:
19 Apr 2019 12:56 am