सीकर

भविष्य की संभावना के लिए बताई योजनाओं में बसावट, इसलिए रद्द होगा शिक्षानगरी का मास्टर प्लान

Feb 15, 2026
Sikar UIT
फोटो: पत्रिका

सीकर. शिक्षानगरी के मास्टर प्लान 2041 का निरस्त होना तय है। विधानसभा में लक्ष्मणगढ़ विधायक व पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के सवाल के जवाब में नगरीय विकास विभाग ने यह जवाब दिया है। विभाग ने बताया कि मास्टर प्लान 2041 को निरस्त करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। डोटासरा ने सवाल पूछा कि मास्टर प्लान 2041 तैयार करने के आदेश कब जारी हुए और किन-किन स्तरों पर अनुमोदन हुआ। इसके जवाब में नगरीय विकास विभाग ने बताया कि 22 दिसम्बर 2022 को सीकर के नए मास्टर प्लान की

अधिसूचना जारी हुई। नगर परिषद ने एमएनआइटी जयपुर से मास्टर प्लान तैयार कराया। इसके बाद तत्कालीन यूडीएच मंत्री ने मास्टर प्लान का अनुमोदन किया, लेकिन उसी दिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की वजह से प्रारूप प्रकाशन नहीं किया गया।

अतिरिक्त महाधिवक्ता से राय,मंत्री ने किया अनुमोदन

सीकर मास्टर प्लान को लेकर अतिरिक्त महाधिवक्ता से 31 जनवरी 2025 को विधिय राय विभाग को मिली। इसके बाद 17 जून 2025 को यूडीएच मंत्री ने अनुमोदन किया और प्रारूप प्रकाशन 25 जून 2025 को किया।

किस श्रेणी की कितनी शिकायतें

आवासीय भू उपयोग: 08

व्यावसायिक भू उपयोग: 62

मिश्रित भू उपयोग: 29

औद्योगिक भू उपयोग: 117

हाइवे नियंत्रण पट्टी: 148

सार्वजनिक भू उपयोग: 2782

कुल शिकायत: 5325

Updated on:
15 Feb 2026 12:27 pm
Published on:
15 Feb 2026 12:27 pm