सीकर

सीकर में विद्युत निगम के खंभे लगाने का हुआ विरोध,सडक़ पर उतरा जनाआक्रोश

इस दौरान कॉलोनी के लोगों व विद्युत कार्मिकों के बीच कहासुनी भी हुई। जिससे विद्युत लाइन का काम दो घंटे तक रोकना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2018, 3:19 PM IST
sikar news

सीकर. शहर के जयपुर रोड पर संतोष नगर में 11 हजार केवी विद्युत लाइन के लिए लगाए जा रहे खंभों का लोगों ने विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि संकरे रास्तों पर खंभे लगने से रास्ते छोटे हो जाएंगे तथा आवागमन में भी परेशानी होगी। लोगों की मांग थी कि खंभों को दूसरी जगह लगवाया जाए। इस दौरान कॉलोनी के लोगों व विद्युत कार्मिकों के बीच कहासुनी भी हुई। जिससे विद्युत लाइन का काम दो घंटे तक रोकना पड़ा। लोगों ने कहा कि पोल नहीं लगने दिए जाएंगे, इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।

छोटे रास्ते पर खंभों से नाली बनाने की समस्या
संतोष नगर में 11 हजार केवी लाइन के लिए लगाए जा रहे खंभों के विरोध की वजह छोटे व संकरे रास्ते है। रास्ते पर खंभा होने से करीब दो से ढाई फीट रास्ता कम हो जाएगा। जिससे गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई जाने वाली नाली का भी निर्माण नहीं हो पाएगा। खंभे नहीं होने बिजली आपूर्ति नहीं होने की बात पर लोगों ने कहा कि बिजली जरूरी है,

लेकिन खंभे चौड़े रास्ते पर लगाए जाए। शनिवार को भी खंभे लगाने के दौरान कॉलोनीवासी इसके विरोध में करने लगे। लोगों ने कहा कि बिजली की लाइन इधर से होकर गुजरेगी तो करंट का खतरा बना रहेगा, जबकि गली में छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। सूचना पर वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंच गए।


अनुमति पत्र भी नहीं
खंभों के विरोध में लोगों ने विद्युतकर्मियों से अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा तो कर्मचारी बगले झांकने लगे। इस दौरान अनुमति पत्र नहीं होने के कारण लोगों ने फिर से विरोध जताना शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलोनी के गिरधारीलाल, सुरेंद्र चौधरी, सुरेश हरितलाल, श्रवण महला, झाबरमल, राहुल सिंह मौजूद थे। विद्युत लाइनों के लिए खंभे ऐसे लगाए जाएं जिससे रास्ता नहीं रुके और काम भी हो जाए। खंभों के बीच नाली बनने की जगह भी छोडऩी चाहिए। प्रेमचंदसैनी, पार्षद

-विद्युत लाइन को लेकर कुछ लोगों ने विरोध जताया था। खंभे नियमानुसार ही लगाए जा रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए खंभे लगाकर विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
-संजीव पारीक, सहायक अभियंता (प्रथम) अविविनिलि

Published on: