सीकर

मूंडरू में सूनी हवेली से लाखों का सामान चोरी

मूंडरू. कस्बे के गणगोरी चौक स्थित जोधाका परिवार की एक सूनी हवेली से आठ कमरों के ताले तोडक़र लाखों का सामान चोरी हो गया। पुलिस चोरी की वारदात पांच-छह महीने पुरानी होने का अंदेशा जता रही है।
2 min read
Jul 03, 2018
sikar
sikar

मूंडरू में सूनी हवेली से लाखों का सामान चोरी


आठ कमरों के टूटे ताले


मूंडरू. कस्बे के गणगोरी चौक स्थित जोधाका परिवार की एक सूनी हवेली से आठ कमरों के ताले तोडक़र लाखों का सामान चोरी हो गया। पुलिस चोरी की वारदात पांच-छह महीने पुरानी होने का अंदेशा जता रही है। जानकारी अनुसार गांव में रामस्वरूप, सीताराम, हरिशंकर, मुरारी लाल व भगवान सहाय जोधाका बणियों के संयुक्त परिवार की वर्षों पुरानी हवेली स्थित है। व्यापार व काम धंधे के चलते परिवार जयपुर, दिल्ली व असम में रहता है। करीब एक साल पहले परिवार के लोग गांव में आए थे। 13 जुलाई को घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के चलते सोमवार को हरिशंकर की बेटी सुनीता गांव आई थी। हवेली में प्रवेश करने पर सुनीता कमरों के ताले टूटे हुए देखकर हतप्रभ रह गई। सुनीता ने परिवार के अन्य सदस्यों को चोरी की सूचना दी। इसके बाद रामस्वरूप व हरिशंकर ने यहां पहुंचकर सामान संभाला तो कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों में रखा सामान बिखरा पड़ा मिला। जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो साल में हवेली में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। उस समय लाखों का सामान चोरी हो गया था जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ। वारदात का शिकार रामस्वरूप जोधाका ने उसके व उसके एक भाई के कमरों से करीब एक लाख रुपए के सोने व चांदी जेवरात, कीमती बेस व पुराने बर्तन सहित अन्य सामान चोरी होना बताया है। शेष तीन भाइयों के कमरों से सामान व जेवरात चोरी होने का गांव आने के बाद ही पता लग पाएगा।

वृक्ष बचाने का लिया संकल्प


नेछवा. रूल्याणामाली के राउमावि में सोमवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान फलदार व छायादार पौधों की कई किस्मों के सौ से ज्यादा पौधे स्कूल परिसर में लगाए गए। सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र बगडिय़ा ने स्कूल में अध्ययनरत छात्रों को पूरे वर्ष पर्यन्त एक पौधे की सार संभाल का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि खाली भूमि पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा सकता है। इस दौरान भंवरलाल, गंगाधर माली, रामदेव सिंह मौजूद थे।