आगरा

बच्चा दे गया इस रिटायर्ड शिक्षक को 46 हजार का गच्चा, अब आंसू बहाने के सिवाय कुछ नहीं कर पा रहा शिक्षक

पेंशन लेने के बाद वह रुपयों को कपड़े के थैले में डाल कर पास बुक में प्रविष्टि करवाने के लिए लाइन में लग गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2016, 4:33 PM IST
Feature image

कस्बे के पीएनबी बैंक शाखा से शनिवार को थैले के चीरा लगाकर एक बुजूर्ग की पेंशन के 46 हजार रुपए पार कर लिए गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें दो बच्चा वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है, मगर फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।


पुलिस के अनुसार आसपुरा निवासी सेवानिवृत अध्यापक छीतर मल शनिवार सुबह दस बजे बैंक से पेंशन लेने आया था। पेंशन लेने के बाद वह रुपयों को कपड़े के थैले में डाल कर पास बुक में प्रविष्टि करवाने के लिए लाइन में लग गया।

इसी दौरान वारदात हो गई। थोड़ी देर बाद उसने थैले संभाला तो उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। मैनेजर की सूचना पर एचसी नरेन्द्र सिंह बैंक और जांच पड़ताल शुरू की।

इनका कहना है


सीसीटीवी फुटेज में दो तीन बच्चे घूमते नजर आ रहे हैं लेकिन रुपए बैंक परिसर में पार हुए हैं या फिर बाहर। यह स्पस्ट नहीं हो पाया है।
-बीरबल राम मीणा, शाखा प्रबंधक, पीएनबी, अजीतगढ़

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक