50 लाख से अधिक बेरोजगारों को राहत, बेरोजगार बोले, पहले हो नई सीईटी तो बने बातइस साल सीईटी नहीं होने की वजह से दस लाख बेरोजगार होंगे नौकरियों की दौड़ से बाहर
प्रदेश में नई सीईटी से पहले भर्तियों का कलैण्डर जारी होने से बेरोजगारों में खुशी के साथ गम भी है। प्रदेश के दस लाख से अधिक युवाओं की नई भर्तियों से पहले सीईटी कराने की मांग अब फिर से गूंजने लगी है। बेरोजगारों का तर्क है कि नई परीक्षाओं से पहले सीईटी नहीं होने से उनका नौकरी का सपना कैसे पूरा होगा। इधर, राजस्थान पत्रिका में प्रदेश के 50 हजार बेरोजगारों का दर्द सामने आने के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस साल होने वाली भर्तियों का कलैण्डर जारी कर दिया है। अब बेरोजगारों की निगाहें राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली परीक्षाओं के कलैण्डर पर टिकी हुई है। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार के कलैण्डर जारी करने से भले ही भर्तियों की राह खुल गई है। गौरतलब है कि पिछली सरकार के समय भर्तियों की उलझनों को देखते हुए कॉमन परीक्षा का फॉर्मला लाया गया था। सरकार ने उस समय हर साल सीईटी कराने का भी दावा किया था।
बेरोजगारों का दर्द: नई सीईटी नहीं तो कैसे मिलेगी नौकरी
केस एक: हर साल परीक्षा के आयोजन का था दावा
सीकर निवासी बेरोजगार राजेश कुमार ने बताया कि पिछले साल बारहवीं बोर्ड परीक्षा की वजह से वह सीईटी में शामिल नहीं हो सके। इस साल सभी भी कई भर्ती सीईटी के जरिए होंगे। उनकी पीड़ा है कि यदि सीईटी इन परीक्षाओं से पहले नहीं हुई तो फिर कैसे नौकरी का सपना पूरा होगा। जबकि सरकार ने हर साल कॉमन पात्रता परीक्षा कराने का दावा किया था।
केस दो: महीनों से इंतजार, कब होगी परीक्षा
कोटा निवासी बेरोजगार सुनील ने बताया कि पिछले साल सीईटी की तैयारी बेहतर नहीं होने की वजह से सफल नहीं हो सके। उनका कहना है कि अब कई महीनों से तैयारी में जुटे है। पिछली सरकार के समय बेरोजगारों ने काफी मांग की थी, लेकिन मामला आचार संहिता में उलझ गया था। अब नई सरकार की ओर से सीईटी को लेकर भी घोषणा नहीं की है।
पत्रिका नॉलेज: प्री परीक्षा की तर्ज पर हुई कॉमन परीक्षा, चयन के लिए दूसरी परीक्षा
समान परीक्षा के दायरे में आने वाले पदों की भर्ती की विज्ञप्ति संबंधित परीक्षा एजेन्सी की ओर से जारी की जाती है। ऐसे में सीईटी फिलहाल प्री परीक्षा के रूप में शामिल किया गया है। जबकि मुख्य परीक्षा के लिए अलग से परीक्षाएं होगी। सीईटी के जरिए विभागों में भर्तियों की कवायद इस साल पूरी होनी है।
ग्रेजुएट सीइटी से यह नौकरी:
जिलेदार, जूनियर एकाउंटेंट, टीआरए, टेक्स असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज ऑफिसर, मैनेजर इंडस्ट्रीयल एस्टेट, इंडस्ट्रीज इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर, कॉर्डिनेंटर ट्रेनिंग, कॉर्डिनेंटर सुपरवाइजर, डिप्टी जेलर, असिस्टेंट जेलर, पटवारी, विलेज डवलपमेंट ऑफिसर, हॉस्टल सुपरिडेंट ग्रेड द्वितीय का पद शामिल है।
सीनियर सेकेंडरी के लिए यह नौकरी
लेबोरेटरी इंचार्ज, फोरेस्टर, हॉस्टल सुपरिडेंट, क्लर्क ग्रेड द्वितीय (आरपीएससी व सचिवालय), जूनियर असिसटेंट, पंचायत राज में एलडीसी, जमादार ग्रेड द्वितीय का पद शामिल है।