
सीकर.
थोई थाना इलाके के नजदीकी ग्राम प्रीतमपुरी निवासी नरेश कुमार पुत्र मन्नालाल स्वामी को थोई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। थोई थानाअधिकारी भूप सिंह ने बताया कि प्रीतमपूरी इलाके की एक विवाहिता ने 26 दिसंबर को मामला दर्ज करवाया था कि वह खेत में मकान बनाकर रह रही है और पति बाहर रहता है। उसके घर में नरेश स्वामी दूध लेने आता था करीब 1 वर्ष पहले घर पर दूध लेने आया और विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ करने लग गया तथा अश्लील फोटो बना ली व फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। किसी को बताने पर जान से मारने तथा बदनाम करने की धमकी देता रहा। 15 दिसंबर को महिला का पति किसी शादी समारोह में गया हुआ था तब रात में करीब 8 बजे आकर छेडख़ानी करने लग गया। 16 दिसंबर को महिला ने सारी बात पति को घर आने पर बताइए। थोई थानाधिकारी भूप सिंह ने बताया इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की तफ्तीश के पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज शुक्रवार को नीम का थाना न्यायालय में पेश किया जाएगा।