
rajasthan politics : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद कार्यालय प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार में साढे चार साल से केवल कुर्सी की लड़ाई व भ्रष्टाचार चल रहा है। जिसकी बात राजेंद्र गुढा जैसे मंत्री मंच से कहने लगे हैं। भरत सिंह के तो लेटरपेड खत्म हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर जनता के लिए आहत शिविर बन गए हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की जगह जनता को कड़ी धूप में शिविरों में खड़ा करवाकर सरकार उन्हें योजनाओं के लाभ का झांसा दे रही है। पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष का फोटो लगाकर जनता के रुपयों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बोली, जिस सरकार की खुद की गारंटी नहीं है वो गारंटी कार्ड दे रही है।
यह भी पढ़ें : सांसद सुमेधानंद के बिगड़ें बोल, महारिया का बताया एक मुट्ठी अनाज
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को कोसने के अलावा राज्य सरकार के पास कोई काम नहीं है। बिजली की दर में राहत की बात करने वाली सरकार ने बिजली की दर 18 पैसे से 60 पैसे कर दी। कोयले में भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है। कुप्रबंधन के कारण बिजली महंगी व कंपनियां घाटे में जा रही है। किसानों की कर्जा माफी व फसल के समर्थन मूल्य पर कोई भी ध्यान नहीं है।
यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के ढेर पर मुख्यमंत्री, नाक के नीचे पकड़ा गया सोना-सतीश पूनिया
भ्रष्टाचार के साथ अपराध भी चरम पर है। कहा कि अब जनता उठ खड़ी हुई है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को करारा जवाब मिलेगा। जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने भी कहा कि एक तरफ पीएम मोदी डीबीटी के जरिये राहत जनता तक पहुंचा रहे हैं, वहां प्रदेश सरकार जनता को शिविरों में कतार में खड़ा कर चुनावी फायदे के लिए झूठा प्रचार कर रही है।