सीकर

VIDEO : इन लोगों ने गरीब परिवारों से ठगे 18 लाख रुपए, ये अपनाया तरीका

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Aug 08, 2018
sikar news
Three accused arrested in chit fund case By Ramgarh shekhawati police

रामगढ़ शेखावाटी (सीकर) .

चिंटफंड कम्पनी बनाकर सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के गरीब परिवार को ऊंचा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए की ठगी करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने बताया कि रामगढ़ व आसपास के क्षेत्र के गरीब परिवारों को ऊंची ब्याज दिलाकर गुडगांव की प्राइवेट लिमिटेड़ कम्पनी का झांसा देकर रामगढ़ व आसपास के साठ परिवार से करीब अठारह लाख की ठगी करने के आरोप में जिंद हरियाणा के अनिल कुमार जाट, गुडगांव के पालनविहार क्षेत्र के अजयपाल शर्मा व रामगढ़ कस्बा के वार्ड संख्या 19 निवासी सूर्यप्रकाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर ठगा
रामगढ़ कस्बा के सूर्यप्रकाश ने रामगढ़ कस्बा व आसपास के अपने परिचितों को प्रति माह एक हजार व पांच हजार रुपए निवेश करने पर तीन साल में छतीस हजार रुपए जमा करवाने पर 44 हजार 800 रुपए व साठ माह में साठ हजार रुपए जमा करवाने पर 88हजार रुपए दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। गुडगांव में माृतभूमि इन्फाट्रेक्चर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में निवेश का नाम देकर गरीबों को ठगी करने वालों ने अधिकांश मजदूरों को अपना शिकार बनाया।


साठ परिवारों को बनाया शिकार
कस्बा के सूर्यप्रकाश ही सबसे पहले मातृभूमि इंफाट्रेक्चर कम्पनी का ऐजेंट बनकर क्षेत्र के गरीबों को ऊँचे ब्याज दर दिलाने की बात पर क्षेत्र की मासूम जनता को इस कम्पनी में निवेश के लिये तैयार किया।


कम्पनी खोलकर की ठगी
पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार जाट व अजयपाल ने 2014 में गुडगांव में मातृभूमि इंफाटे्रक्चर कम्पनी खोलकर सूर्यप्रकाश को भी कमाई का लालच कम्पनी में शामिल कर लिया। मातृभूमि चिंटफंड कम्पनी में रुपए लगाने वाले 13 लोगों से 36 हजार के चैक दिये। कम्पनी में निवेश करने वाले लोगों ने मिले चेक को जमा करवाने पर भुगतान नहीं मिलने पर गरीबों को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। कम्पनी की ओर से जून 2017 में ही आफिस बंद कर दिया गया।


सूर्यप्रकाश सहित नागरिकों ने ठगी का मामला दर्ज कराया
मातृभूमि कम्पनी के ऐजेंट सूर्यप्रकाश ने ठगी के शिकार करीब पच्चीस लोगों के साथ कम्पनी के अनिल कुमार जाट व अजयपाल आदि के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में ही मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाकर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया।

Updated on:
08 Aug 2018 02:10 pm
Published on:
08 Aug 2018 11:35 am