सीकर

IMD Rain Alert: अगले 24 घंटे में होगी मावठ, इन जिलों में मौसम विभाग ने दी भारी कोहरे की चेतावनी

RJ Weather Today: सीकर जिले में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने मौसम में बदलाव आ गया है। एक सप्ताह से लगातार ओस गिरने और कोहरा के संग चली शीतलहर के कारण जिला कड़ाके की सर्दी की जद में है। मौसम विभाग के अनुसार चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिले में मावठ के आसार है लेकिन सीकर में मौसम शुष्क होने का पूर्वानुमान है।

2 min read
Jan 10, 2024

Weather Forecast: सीकर जिले में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने मौसम में बदलाव आ गया है। एक सप्ताह से लगातार ओस गिरने और कोहरा के संग चली शीतलहर के कारण जिला कड़ाके की सर्दी की जद में है। मौसम विभाग के अनुसार चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिले में मावठ के आसार है लेकिन सीकर में मौसम शुष्क होने का पूर्वानुमान है। सीकर में बीती रात अब तक के सीजन की सबसे ज्यादा ओस गिरी। सुबह सड़कें व खेत ओस से भीगे नजर आए। दिन निकलने के साथ हवाएं थम गई। दोपहर में तल्ख धूप ने सर्दी से कुछ राहत दी। । शाम होते ही सर्दी बढ़ने लगी। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और सीकर में अधिकतम 15.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अब आगे क्या
मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान झुंझुनूं व चूरू सहित प्रदेश के कई जिलों में शीतदिन और घना कोहरा छाने के आसार है। 11 जनवरी से चौबीस घंटे के दौरान शीत दिन और घना कोहरा छाने के आसार है। कई जगह हल्की मावठ होने के बाद आगामी दिनों में सर्दी तेज होगी।
यह भी पढ़ें : Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रान्ति पर किस दिन रहेगा अवकाश, देर रात अचानक जारी हुए आदेश


इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में येलो अलर्ट देते हुए घने कोहरे और शीत दिन की संभावना जताई है। जिसमें अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में जल्द शुरू होने जा रही नई रेल लाइन, जानिए किन-किन इलाके के लोगों को मिलेगा फायदा

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
11 जनवरी - आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। - अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है।
12 जनवरी - आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। - अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है।
13 जनवरी - आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना। - अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है।
14 जनवरी - आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना। - अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है।
15 जनवरी - आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। - अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है।

Published on:
10 Jan 2024 11:32 am
Also Read
View All