सीकर

Weather update: राजस्थान में 24 घंटे में होगी बारिश, एक मार्च तक बरसेंगे बादल

राजस्थान में 24 घंटे में मौसम फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा, जो रुक रुक कर एक मार्च तक चलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2024, 11:19 AM IST
Weather update: राजस्थान में 24 घंटे में होगी बारिश, एक मार्च तक बरसेंगे बादल
Weather update: राजस्थान में 24 घंटे में होगी बारिश, एक मार्च तक बरसेंगे बादल

राजस्थान में 24 घंटे में मौसम फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा, जो रुक रुक कर एक मार्च तक चलेगा। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 फरवरी से हिमालय क्षेत्र में फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से पहले 26 व 27 तथा इसके बाद 1 मार्च को प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की बरसात होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर व जोधपुर संभागों में बारिश होगी। जबकि 27 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के केवल उदयपुर व कोटा संभागों में हल्की बरसात होगी। जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार इसके बाद 28 और 29 फरवरी को दो दिन तक मौसम साफ रहेगा।

नए महीने की बारिश से शुरुआत
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मार्च महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी। एक मार्च को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, उदयपुर व अजमेर संभागों तथा पश्चिम राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना है।

Published on: