सीकर

Weather Alert: राजस्थान में फिर आने वाली है बारिश, अलर्ट जारी

IMD alert: राजस्थान में बारिश का दौर फिर लौटने वाला है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में एक बार फिर बारिश होगी।
less than 1 minute read
Feb 23, 2024
राजस्थान में फिर आने वाली है बारिश, अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर आने वाली है बारिश, अलर्ट जारी

rajasthan weather update: राजस्थान में बारिश का दौर फिर लौटने वाला है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में एक बार फिर बारिश होगी। जिसका असर प्रदेश के पांच संभागों में रहेगा। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में आगामी दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। पर इसके बाद कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। जो हल्की गति से बरसेगी। केंद्र के अनुसार इस दौरान 26 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर व कोटा तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग तथा 27 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर कोटा तथा पश्चिमी राजस्थान के केवल बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है।

तापमान में आई गिरावट
इधर, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही प्रदेश के तापमान में फिर गिरावट दर्ज हुई है। शेखावाटी के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में ही एक रात में न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर पांच डिग्री से. दर्ज हुआ। जिससे अंचल में ठंड का असर एकबारगी फिर बढ़ा हुआ महसूस हुआ।

Updated on:
23 Feb 2024 11:52 am
Published on:
23 Feb 2024 11:45 am