सीकर

ट्रैक्टर चुराना इसके बाएं हाथ का खेल, बहुत शातिर है सीकर का यह लड़का

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Aug 08, 2018
Tractor Theft accused arrested By ranoli police in sikar
Tractor Theft accused arrested By ranoli police in sikar

पलसाना. रानोली पुलिस ने करीब बीस दिन पहले नीमेडा से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर आरोपित के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि निमेड़ा निवासी अशोक कुमार ने करीब बीस दिन पहले मामला दर्ज करवाया था कि उसके घर से ट्रैक्टर चोरी हो गया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान सोमवार को पुलिस ने रेटा से आरोपित संजय कुमार जाट उर्फ मोड्या 20 वर्ष निवासी लक्ष्मणपुरा थाना खाटूश्यामजी को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो उसने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का ट्रैक्टर और ट्राली भी बरामद कर लिए है।

आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी खाटूश्यामजी थाने में बोलेरो चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस अब उससे पुछताछ कर अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।


पेड़ से गिरने से एक की मौत

खंडेला. निकट के ग्राम कोटड़ी लुहारवास की गोपी की ढाणी में मंगलवार को सुबह पेड़ पर से गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थानाधिकारी रामकिशोर ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ताराचंद यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका भाई रामचन्द्र पुत्र गोमाराम यादव सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में पेड़ की टहनियां काट रहा था कि अचानक पेड़ से गिर गया ओर खंडेला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसका कस्बे के चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

ढलान में खड़ा ट्रक दौड़ा, दीवार से टकराया
मावण्डा. ग्राम मावण्डा खुर्द के बस स्टैंड पर मगंलवार को ढलान में खड़ा एक ट्रक बगैर चालक चल गया। जो करीब ढेड सौ मीटर चलने के बाद एक दीवार से टक्करा कर रूक गया । जानकारी के अनुसार ट्रक का चालक ट्रक को ढलान में खड़ा कर किसी दुकान में सामाने लेने चला गया। पीछे से ट्रक अपने आप ही चल पड़ा जो ढलान होने से गति पकडऩे लगा।

Published on:
08 Aug 2018 11:12 am