सीकर

शादी के लिए नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, बदमाशों ने घर में घुसकर मां बेटियों के साथ की बदसलूकी

Crime In Rajasthan : जबरन शादी के लिए लडक़ी के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
May 26, 2019
जबरन शादी के लिए लडक़ी के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
शादी के लिए नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, बदमाशों ने घर में मां-बेटियों के साथ जमकर की मारपीट

सीकर।
जबरन शादी के लिए लडक़ी के अपहरण ( kidnap ) का प्रयास करने का मामला सामने आया है। दो गाडिय़ों में सवार होकर आए करीब 20 से 25 बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में घर में घुसकर मां और उसकी दो नाबालिग बेटियों से मारपीट कर एक बेटी को उठा ले जाने का प्रयास किया। मामला सीकर के थोई कस्बे का है। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार जबरन शादी के लिए युवती का घर से अपहरण करने का प्रयास किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिसका परिवाद पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। जिसके तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। सिमारला निवासी सुलोचना ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया है। जिसमें उसके आरोप हैं कि 20 मई को सुबह पांच बजे प्रार्थीया के घर पर दो गाडिय़ों में सवार होकर करीब 25 लोग आए। इस दौरान प्रार्थीया सुलोचना तथा उसकी दो नाबालिग पुत्रियां घर पर मौजूद थी। वे लोग तीनों को पकडकऱ घसीटने लगे तथा मारपीट की बताई। गाड़ी में सवार होकर आए लोग उसकी एक बेटी की शादी जबरदस्ती चन्दू पलसाना से करवाना चाह रहे थे। ( crime In Sikar )

Updated on:
26 May 2019 04:54 pm
Published on:
26 May 2019 11:19 am