सीकर

रिश्ता हुआ तार-तार : चाचा ने साथी के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी को बनाया हवस का शिकार

अपनी भतीजी को हवस का शिकार बनाने चाचा और उसके साथी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है।
less than 1 minute read
May 15, 2019
अपनी भतीजी को हवस का शिकार बनाने चाचा और उसके साथी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है।
रिश्ता हुआ तार-तार : चाचा ने साथी के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी को बनाया हवस का शिकार

सीकर.
अपनी भतीजी को हवस का शिकार बनाने चाचा और उसके साथी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। बलात्कार की घटना के साढ़े चार महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। आरोपी चाचा के साथ साथी ने भी छात्रा के साथ Rape की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन, तब से दोनों आरोपी फरार हैं और जिनका सुराग अभी तक पुलिस जुटा नहीं पाई है। दांतारामगढ़ तहसील की पीडि़ता व उसके परिजनों का कहना है कि आरोपी मान सिंह व रवि शर्मा की तुरंत गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

बदले जांच अधिकारी
दांतारामगढ़ थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रकरण की जांच रींगस के तत्कालीन वृताधिकारी को सौंपी गई थी। लेकिन, प्रकरण में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस दो बार जांच अधिकारी बदल चुकी है। अग्रिम अनुसंधान कार्यवाही के लिए पत्रावली पुलिस ने पीछले महीने रींगस थानाधिकारी को भिजवाई थी। परंतु जांच अभी भी ठंडे बस्ते से बाहर नहीं निकल पाई है।

परिजन बना रहे दबाव
परिजनों के अनुसार मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर राज्य महिला आयोग तक की हुई है। रींगस पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। आरोपियों के परिजन पीडि़त परिवार पर दबाव बनाने के लिए धमकी दे रहे हैं। ऐसे में डर के मारे पीडि़ता ने स्कूल जाना छोड़ रखा है।

Updated on:
15 May 2019 05:34 pm
Published on:
15 May 2019 02:07 pm