सीकर

उन्नाव गैंगरेप की FB पोस्ट से राजस्थान के दांतारामगढ़ में विवाद, जानिए ऐसा क्या लिख डाला?

उत्तरप्रदेश के उन्नाव गैंगरेप मामले से जुड़ी एक एफबी पोस्ट ने राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ में विवाद हो गया।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 10:30 PM IST
unnao Gangrape

दांतारामगढ़. उत्तरप्रदेश के उन्नाव गैंगरेप मामले से जुड़ी एक एफबी पोस्ट ने राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ में विवाद हो गया। दर्जनों लोग ऐसी विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दांतारामगढ़ पुलिस थाने पहुंच गए हैं।

यह है पूरा मामला


-दांतारामगढ़ कस्बा निवासी एक युवक ने फेसबुक पर गुरुवार को विवादित पोस्ट डाली।
-पोस्ट में उन्नाव गैंगरेप का जिक्र करते हुए अभद्र ट्प्पिणी की है।
-पोस्ट डाले जाने के बाद यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई।
-जिस पर Dantramgarh के ही कुछ लोगों ने आपत्ति जताई।
-करीब पांच दर्जन लोग एकत्रित होकर शाम को दांतारामगढ़ पुलिस थाने पहुंचे।
-लोगों ने थानाधिकारी सुमेर सिंह को पूरे मामले से अवगत करवाया।
-साथ ही पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
-इस पर पुलिस ने उक्त युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

-रात को थानाप्रभारी ने दोनों पक्षों के लोगों समझाइश की। इसके बाद यह मामला शांत हो गया।

मृत मिला मादा चिंकारा हरिण, मौत के कारणों की नहीं हुई पुष्टि

छापर. ताल छापर राष्ट्रीय कृष्ण मृग अभ्यारण्य के पास से निकलने वाले सीकर-नोखा हाईवे 20 पर गुरुवार को एक मृत मादा चिंकारा हरिण का शव मिला। चिंकारा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही की चिंकारा को शिकारियों ने मारा है यहा जंगली जानवारों ने।

समाजसेवी गोवर्धन परिहार ने बताया कि उसका भतीजा दीपक परिहार, याकुब लीलगर व खालिद अपने निजी काम से सुजानगढ़ जा रहे थे। रास्ते में छापर से देवाणी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नीम कुंज के पास एक ङ्क्षचकारा मृत मिला। चिंकारा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। गौरतलब है कि उक्त मार्ग अभयारण्य की सीमा पर है जहां आए दिन आवारा कुत्ते हरिणों को शिकार बनाने का प्रयास करते हैं। वन अधिकारी प्रभुलाल सामौर ने बताया की सुबह एक मादा चिंकारा हरिण मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसे जंगली कुत्तों ने मार दिया।

इनका कहना है

चिंकारा हरिण की मौत प्रथम दृष्टया प्राकृतिक लग रही है। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविकता का पता लग पाएगा। शुक्रवार सुबह डाक्टरों को बुलाकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
सूरतसिंह पूनिया, उपवन संरक्षक, चूरू

Updated on:
12 Apr 2018, 10:30 PM IST
Published on: