
पहले राज्य सरकार ने पीठ थपथपाई। फिर प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' में छाए और अब उत्तराखंड झुंझुनूं का यह तरीका अपनाने जा रहा है, जो हम सबके लिए गर्व की बात है। इधर, पिछले सत्र का अनुभव व तारीफों के पुल बंधने से उत्साहित झुंझुनूं जिला प्रशासन ने एक बार फिर से कमर कस ली है। प्रशासन ने देशभर में मॉडल बने 'अपना बच्चा, अपना विद्यालयÓ अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हंै। इस बार अभियान 26 अप्रेल से 9 मई तक चलेगा। शुक्रवार दोपहर को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में जिला कलक्टर प्रदीप कुमार बोरड़ ने बताया कि अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम चलेगा, जिसमें जिला, ब्लॉक, नोडल एवं विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सरकारी स्कूलों से जोडऩे का प्रयास करेंगे।
Read:
जिला स्तर पर होगी परीक्षा
कलक्टर ने बताया कि प्रशासन की ओर से सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त पर सामान्य ज्ञान की पुस्तकें बांटी गईथी। बच्चों को बौद्धिक विकास करने के लिए जून माह में जिला स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कलक्टर बोरड ने बताया कि सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा करने के प्रशासन ने अपने स्तर पर डिफेंस क्लासेज की शुरूआत की गई है। आंगनबाडिय़ों में नामांकन बढ़ाने के लिए सरकार ने कई नवाचार किए है।
Read:
नदारद रहने वाले शिक्षकों की बनेगी सूची
प्रवेशोत्सव की इस बार खास बात यह रहेगी स्कूलों से नदारद रहकर अन्य कार्यों में व्यस्त रहने वाले शिक्षकों पर कलक्टर की नजरें रहेगी। कलक्टर की नजर में सरकारी स्कूलों में नामांकन घटने का एक कारण शिक्षकों का स्कूल से नदारद रहना भी है। प्रशासन की ओर से ऐसे शिक्षकों को चिन्हित किया जा रहा है।
Read:
स्कूलों में बनेंगे विद्यार्थियों के आधार कार्ड
कलक्टर बोरड ने बताया कि डिजीटल युग में आधार कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज हो गया है। शहर के एक एनजीओ के माध्यम से सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के जून माह के अंत तक आधार कार्ड बनाने का काम पूरा किया जाएगा।
ये कार्य होंगे