
सीकर.
तापमापी के पारे के साथ-साथ सब्जियों के बाजार में गरमी आती जा रही है। शेखावाटी अंचल में पिछले पांच दिन की भीषण गर्मी से सब्जियां बेनूर हो गई है। कृषि उपज मंडी में भी आने वाली सब्जियों की आवक और गुणवत्ता प्रभावित हुई है। पहले ही खाद्य सामग्री के भाव बढऩे से रसोई का बजट बिगड़ा हुआ था, ऐसे में अब सब्जियों के भावों में आ रही लगातार तेजी के कारण बजट और अधिक गडबड़ाएगा। रोजमर्रा की जरूरत होने के चाह कर भी इसमें कटौती नहीं की जा सकती है।
शिकंजी का मजा हो रहा बेमजा
गर्मियों में अधिकांश लोग नींबू पानी पी कर राहत लेते हैं लेकिन महज एक पखवाडे में नींबू के खुदरा भाव 100 रुपए प्रतिकिलो ग्राम तक पहुंच गए हैं। वहीं मंडी में नींबू की आवक भी कमजोर हो गई है।
हरी सब्जियां हुई गायब
थोक मंडी में अब हरी सब्जियां महज कुछ किलो ग्राम ही आ रही है। नतीजन खुदरा की कई दुकानों पर यह देखने को नहीं मिलती है। खुदरा सब्जी विक्रेता जावेद और शकील ने बताया कि सब्जियों के साथ मुफ्त में मिलने वाले हरे धनिए के भाव भी थोक में &0 रुपए व खुदरा में 50 से 70 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा लौकी, टमाटर, टिंडा, आलू, करेला, भिंडी, तुरई, केरी, खीरा, मतीरा, हरी मिर्च सहित अन्य सब्जियों के भाव में दो गुना से ’यादा तेजी आई है।
अगले सप्ताह में आएगा असर
थोक व्यापारी रतनलाल सैनी ने बताया कि पिछले पांच दिन में गर्म हवाओं के थपेड़ों से 90 फीसदी तक सब्जियों की बाडिय़ां झुलस गई है। उत्पादन पर जर्बदस्त असर पड़ा है। एक मई को कृषि उपज मंडी में कारोबार बंद रहा था। इस कारण दो मई को सब्जियों के आवक ’यादा रही लेकिन सब्जी उत्पादकों की माने तो लू के असर 90 प्रतिशत से ’यादा बाडिय़ां नष्ट हो चुकी है। हाल यह है कि सिंचाई के बावजूद पौधे झुलस रहे हैं। आगामी सप्ताह तक सब्जियों के भाव आसमान छूने लगेंगे।
फैक्ट फाइल
सब्जी थोक खुदरा
टिंडा 15-20 25-30
करेला 15-22 20-24
नींबू 50-60 80-100
खीरा 10-12 15-28
धनिया 20-30 50-70
पालक 10-15 18-25
हरी मिर्च 5-7 10-12