सीकर

राजस्थान में फिर सामने आई झकझोर देने वाली घटना, दो भाइयों को निर्वस्त्र कर किया घिनौना काम, वीडियो वायरल

सीकर में बदमाशों की फिर एक जघन्य करतूत सामने आई है। यहां धोद कस्बे के भुहाना निवासी चचेरे भाई को बदमाशों द्वारा निर्वस्त्र कर गुप्तांगों में चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
May 21, 2019
सीकर में बदमाशों की फिर एक जघन्य करतूत सामने आई है। यहां धोद कस्बे के भुहाना निवासी चचेरे भाई को बदमाशों द्वारा निर्वस्त्र कर गुप्तांगों में चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है।
राजस्थान में फिर सामने आई झकझोर देने वाली घटना, दो भाइयों को निर्वस्त्र कर किया घिनौना काम, वीडिया हुआ वायरल

सीकर।

राजस्थान में एक बार फिर झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बदमाशों ने दो भाइयों को निर्वस्त्र ( naked ) कर उसके साथ घिनौना काम किया और वीडियो ( viral video ) बनाकर वायरल कर दिया। घटना सीकर ( Sikar ) जिले के धोद की है। यहां धोद कस्बे के भुहाना निवासी चचेरे भाई को बदमाशों द्वारा निर्वस्त्र कर गुप्तांगों में चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी Social Media पर वायरल कर दिया गया है। घटना को लेकर पीडि़त कर्मवीर सिंह कुड़ी और अविनाश ने आज धोद थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि 17 मई को जब वह दोनों एक शादी से लौट रहे थे, तो इस दौरान बीच रास्ते में ही दुगोली निवासी संदीप नेहरा और उसके कुछ साथियों ने उन्हें अगवा कर लिया और जीप में बिठाकर जबरन भांवती तलाई के पास ले गए। जहां पहले से मौजूद कुछ बदमाशों के साथ उन्होंने दोनों को निर्वस्त्र कर उनके साथ जमकर मारपीट की। जेब से 3800 रुपए निकालकर गुप्तांगों पर भी चोट मारी। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। हालांकि सूचना पर मौके पर भाई मनोज सुंडा और अन्य साथियों के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। लेकिन, इसके बाद भी वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Updated on:
21 May 2019 08:18 pm
Published on:
21 May 2019 08:14 pm