सीकर

VIDEO: चोरी की वारदातों के विरोध में उतरे ग्रामीण, थाने का घेराव

फतेहपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं से आक्रोशित लोग आज फतेहपुर थाने पर प्रदर्शन करने पहुंच गए।
less than 1 minute read
Jan 31, 2019
फतेहपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं से आक्रोशित लोग आज फतेहपुर थाने पर प्रदर्शन करने पहुंच गए।
VIDEO: चोरी की वारदातों के विरोध में उतरे ग्रामीण, थाने का घेराव

सीकर.

फतेहपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं से आक्रोशित लोग आज फतेहपुर थाने पर प्रदर्शन करने पहुंच गए। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद है, जो भी थाने का घेराव कर आका्रेश जता रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा जल्द करने के साथ थाने के पूरे स्टाफ को बदला जाए। प्रदर्शनकारी इस दौरान पुलिस पर चोरों से मिलीभगत का आरोप भी लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही रिनाऊ गांव में बड़ी चोरी हुई थी। उस वक्त पुलिस ने 15 दिन में चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया था। लेकिन, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा नेता गोवर्धन सिंह रूकनसर और माकपा नेता राम प्रसाद जांगिड़ की अगुआई में ग्रामीण अपनी मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। महिलाएं थाने के गेट पर कब्जा जमाकर किसी को भी अंदर नहीं घुसने दे रही। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों की समझाइश में जुटे हैं।

Published on:
31 Jan 2019 06:00 pm