सीकर

पति की हत्या के लिए पत्नी ने दो माह क्राइम की वेब सीरिज देखी, फिर करती रही पुलिस को गुमराह

हत्या करने वाली पत्नी व उसके प्रेमी को भेजा जेल
less than 1 minute read
Feb 18, 2024
crime_news.jpg
सीकर के धोद इलाके का मामला

डिलेवरी ब्वॉय के मर्डर के मामले में आरोपी पत्नी पूजा और उसके प्रेमी सुरेश मीणा उर्फ कालू को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि पहले पूजा अपने पति और ससुराल के बाकी लोगों के साथ सीकर में रहती थी। पिछले मानसून के दौरान पूजा और उसका पति रामधन गांव में शिफ्ट हो गए थे। वहां घर में गैस चूल्हा और टेलीविजन जैसी रूटीन काम में आने वाली चीज ही नहीं थी। वहीं पड़ोस में भी कोई ज्यादा आबादी नहीं थी। धाेद थाना क्षेत्र के सिहोट बड़ी गांव में 29 जनवरी की रात को डिलीवरी बॉय रामधन मीणा (27) का शव उसके खेत के गेट के बाहर ही पड़ा मिला था। 13 फरवरी को पुलिस ने मर्डर के मामले में आरोपी पत्नी पूजा और उसके प्रेमी सुरेश मीणा उर्फ कालू को 13 फरवरी को गिरफ्तार किया था। पूजा ने अपने पति की हत्या की साजिश इसलिए रची क्योंकि वह पति से परेशान थी, वह बहुत कम पैसा कमाता था, जिससे कि सिर्फ स्कूटी व मोबाइल की किस्त ही चुक पाती थी। पुलिस के अनुसार करीब दो महीने से पूजा पति को मौत के घाट उतरवाने के लिए क्राइम से जुड़े एपिसोड देख रही थी। अपने पति को मौत के घाट उतारने के लिए प्रेमी को उकसाया और पति की हत्या करवा दी।

Published on:
18 Feb 2024 01:18 pm