8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर: कोचिंग से घर लौट रहा था सेना का जवान, 5-6 बदमाशों ने किया किडनैप; पत्नी से मांगे 10 लाख

Sikar Crime: सीकर के खंडेला में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान श्रीराम सिहाग का अपहरण हो गया। बदमाशों ने उसकी पत्नी को फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने नाकाबंदी कर जवान की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Harshita Saini

Sep 08, 2026

sikar army man kidnapped

जवान श्रीराम सिहाग (Photo-Social Media)

सीकर. जिले के खंडेला में सोमवार रात सेना के जवान श्रीराम सिहाग के अपहरण का मामला सामने आया है। 32 साल के श्रीराम सिहाग एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। रात करीब 8 बजे केरपुरा बस स्टैंड के पास से वे कोचिंग खत्म कर लौट रहे थे। इसी दौरान 5-6 लोगों के उन्हें गाड़ी में ले जाने की बात सामने आई है। मौके पर श्रीराम की बाइक और हेलमेट भी मिले।

जवान के फोन से पत्नी को आया कॉल

अपहरण के बाद बदमाशों ने श्रीराम के मोबाइल से उसकी पत्नी को फोन किया। परिजनों के अनुसार कॉल करने वाले ने श्रीराम के उनके पास होने की बात कही और 10 लाख रुपए की मांग की। किडनैपर ने पत्नी से कहा कि बैंक की डिटेल भेजी जाएगी और उस खाते में रकम जमा करनी होगी। इतना कहने के बाद फोन काट दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और तलाश शुरू कराई।

पुराने लेनदेन के विवाद पर पुलिस का शक

मामले की शुरुआती जांच में श्रीराम के एक अन्य फौजी के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। श्रीराम के भाई शेर सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में इसी विवाद को लेकर दूसरे जवान पर शक जताया है। भाई के मुताबिक पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग के दौरान श्रीराम का करौली जिले के एक फौजी से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद के चलते अपहरण कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जवान की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने जवान की तलाश के लिए टीमों को लगाया है। थानाधिकारी के मुताबिक श्रीराम के भाई शेर सिंह की रिपोर्ट पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम को करौली भी भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले को अलग-अलग पहलुओं से देखा जा रहा है और जवान की तलाश जारी है।

2013 में सेना में भर्ती हुआ था श्रीराम

श्रीराम सिहाग साल 2013 में सेना में भर्ती हुआ था और उसकी पोस्टिंग पंजाब में थी। वह करीब 3-4 महीने से एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। सोमवार रात कोचिंग से लौटते वक्त उसके साथ यह घटना हुई। ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उनके बीच आक्रोश देखने को मिला।