सीकर

Weather Update: मावठ के लिए बड़ा अपडेट, मौसम विभाग ने इन दो दिन में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का दिया अलर्ट

Weather Forecast: हवाएं थमने और बादल छाने के बाद सीकर के मौसम में बदलाव आ गया है। दो दिन से आंशिक बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट ब्रेक लग गया है।
less than 1 minute read
Dec 15, 2023
weather_update_news.jpg

Weather News: हवाएं थमने और बादल छाने के बाद सीकर के मौसम में बदलाव आ गया है। दो दिन से आंशिक बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुष्क मौसम के कारण आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

सीकर में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा और नमी की मात्रा कम रही। दोपहर में तेज धूप के कारण नमी बढ़ गई और तापमान में मामूली गिरावट आई। शाम को सर्दी बढ़ गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15-16 दिसंबर को प्रदेश के कुछ भागों में आंशिक बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में आएगा ऐसा बदलाव, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट


मावठ की संभावना नहीं
सर्दी बढ़ने पर प्रदेश में भी सर्दी का अहसास बढ़ेगा। आने वाले कुछ दिनों तक मावठ की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें : UGC ने जारी किए नए आदेश, अब शिक्षकों को करने होंगे ये दो जरूरी टेस्ट पास

मौसम विभाग ने दी नई अपडेट
15 दिसंबर को राजस्थान मौसम ने नई अपडेट जारी की है जिसके अनुसार वर्तमान परिस्थिति के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 23 और 24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।