सीकर

शुभ विवाह… ‘अबकी बार फिर मोदी सरकार, यही आपका है उपहार’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा शादी का कार्ड

राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे की भला शादी के कार्ड की कैसी चर्चा। सीकर निवासी मुरारीलाल जोशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जबर्दस्त प्रशंसक है।
less than 1 minute read
Jan 19, 2019
राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे की भला शादी के कार्ड की कैसी चर्चा।
शादी के कार्ड पर लिखवाया... अबकी बार फिर मोदी सरकार, यही आपका है उपहार, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

सीकर।

राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे की भला शादी के कार्ड की कैसी चर्चा। दरअसल, सीकर में एक पिता ने अपने बेटे की शादी समारोह के निमंत्रण पत्र पर मोदी के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। इसमें लिखा गया है कि अबकी बार मोदी सरकार, यही आपका उपहार। उनकी यह अपील चर्चा का विषय तो बनी हुई है ही साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

सीकर निवासी मुरारीलाल जोशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जबर्दस्त प्रशंसक है। उनका मोदी प्रेम इस बात से देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने बेटे सुमित की शादी के निमंत्रण पत्र पर अबकी बार फिर मोदी सरकार, यही आपका है उपहार लिखवाया है। जोशी के बेटे सुमित की एक सप्ताह बाद 27 जनवरी को को शादी है। उन्होंने कार्ड पर बड़े बड़े अक्षरों में मोदी को वोट देने की अपील की है।

अबकी बार फिर मोदी सरकार, यही आपका है उपहार
मुरालीलाल जोशी ने शादी के कार्ड पर अबकी बार फिर मोदी सरकार को वोट देने को अपने बेटे की शादी का उपहार बताया है।

Updated on:
19 Jan 2019 05:06 pm
Published on:
19 Jan 2019 05:04 pm