सीकर

Sikar: अवैध संबंधों ने ली पति की जान, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, ससुर ने ही बहू के खिलाफ दर्ज कराया था मामला

Rajasthan News: सीकर में अवैध संबंधों के चलते पति की जान जाने का मामला सामने आया है। इसी आरोप में पुलिस ने प्रेमी के बाद पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Jun 03, 2026
Sikar Crime Update
गिरफ्तार पत्नी का फोटो: पत्रिका

Husband Committed Suicide After Wife Illicit Affair: सीकर के चेजारों के मोहल्ले में ढाई महीने पहले युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्नी पूजा उर्फ मीनू (30) के प्रेम प्रसंग से आहत होकर पति विकास ने आत्महत्या की थी। मामले में पूजा के प्रेमी मनोज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली थानाधिकारी सुनीलकुमार जांगिड़ ने बताया कि 11 मार्च को विकास के पिता फूलचंद कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

उसमें बताया कि विकास की शादी 27 जनवरी 2015 को सीकर की लोसल निवासी पूजा से हुई थी। पूजा की बहन प्रियंका की शादी भी पड़ोसी अनुराग से हुई थी। धर्म भाई होने के चलते पालवास निवासी मनोज का अनुराग के घर आना जाता था। वह अनुराग और विकास के साथ उनके ससुराल जाता था। इससे उसकी पहचान पूजा से हो गई। मनोज ने बात करने के लिए पूजा को मोबाइल भी दिलाया था।

विकास और उसके परिवार को जानकारी हुई तो मोबाइल को तोड़ भी दिया। पर इसके बाद भी मनोज बाज नहीं आया और बार-बार फोन दिलाता रहा। उसने पूजा को शादी का झांसा भी दिया। जब विकास के परिजनों ने पूजा के पिता मुकेश को बताया तो उनके समझाने पर भी मनोज नहीं माना। आरोप है कि 8 मार्च को मनोज ने विकास पर गाड़ी के शीशे तोड़ने का साजिशन आरोप लगाकर कोतवाली में उसे गिरफ्तार भी करवाया जिसमें मामला झूठा मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद मनोज ने विकास को जान से मारने की धमकी भी दी।

पत्नी ने दी प्रेमी के साथ जाने की धमकी

रिपोर्ट के अनुसार 6 मार्च को पूजा अपने कथित प्रेमी मनोज के साथ रहने की बात कहते हुए अपने पीहर चली गई थी जिसके बाद पति विकास मानसिक रूप से बेहद परेशान और तनावग्रस्त हो गया। परिवार के अनुसार पत्नी के इस फैसले और दोनों के बीच चल रहे कथित संबंधों को लेकर घर में लगातार तनाव और विवाद की स्थिति बनी रही जिसका सीधा असर विकास की मानसिक हालत पर पड़ा। इसी गहरे मानसिक दबाव और दुख के चलते विकास ने 10 मार्च को आत्महत्या कर ली। विकास के पिता ने मनोज और पूजा के अवैध संबंधों को ही विकास की आत्महत्या का कारण बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पहले मनोज और इसके बाद सोमवार को उसकी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
03 Jun 2026 11:12 am