सीकर

विवाहिता फंदे पर लटकी मिली और युवक का हुआ मर्डर

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Aug 21, 2018
woman commits suicide and young Man murdered
woman commits suicide and young Man murdered

श्रीमाधोपुर/ मूंडरू. ग्राम मूंडरू में सोमवार को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई मालीराम ने बताया कि महिला के फांसी लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो सरोज कंवर (28) पत्नी सुरेन्द्र सिंह शेखावत फांसी पर लटकी थी। जिसकी सूचना मृतक के पीहर पक्ष को दे दी गई है।

जोधपुर जिले के भोपालगढ निवासी मृतका की शादी 19 फरवरी 2011 में मूंडरू निवासी सुरेन्द्र सिंह शेखावत के साथ हुई थी। मृतका की छह साल की बेटी है। करीब ढाई माह पहले मृतका के एक बच्चा खराब होने के बाद अवसाद में बतायी जा रही है, जिसका जयपुर में इलाज भी चल रहा था। पीहर पक्ष के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

हत्या का मामला दर्ज

पलसाना. सांगरवा गांव की गुर्जरों की ढाणी में रविवार रात को युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत के मामले में परिजनों ने दो नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि मामले में मृतक प्रकाश गुर्जर के चाचा मंगलाराम ने मामला दर्ज करवाया है कि गांव के नाथूराम और गोपी ने प्रकाश के साथ मारपीट की जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता शुरू


खंडेला. राजस्थान जुडो संघ के तत्वावधान में जिला जुडो संघ सीकर द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर जुडो प्रतियोगिता शुरू हुई। शुरुआत में छात्र-छात्राओं को वेटकर प्रतिभाओं की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। जुडो कोच सरिता सैनी ने बताया कि शुरुआती मैच में - 35 किग्रा और -30 किग्रा के मुकाबले भी हुए जिसमें -35 किग्रा में प्रथम आशीष हनुमानगढ़, द्वितीय गणपत बाड़मेर, तृतीय क्रमश अनुज झुंझुनू व कमल सैनी सीकर को विजेता घोषित किया गया। - 33 किग्रा के मुकाबले में प्रथम गौरव कोटा, द्वितीय दिव्यांशु जयपुर, प्रत्येक क्रमश प्रकाश बाड़मेर, कार्तिक झुंझुनूं को विजेता घोषित किया गया।

Published on:
21 Aug 2018 04:30 pm