सीकर

Sikar Crime: गाजर के हलवे ने बर्बाद कर दी शादीशुदा महिला की जिंदगी, 4 साल तक होता रहा रेप, मंगलसूत्र तक छीना

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने एसपी को परिवाद देकर बताया कि वह किराए के मकान में रहती थी। उसका पति काम के चलते बाहर रहता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2024, 9:54 AM IST
rape news
प्रतीकात्मक तस्वीर

Sikar Rape News: सीकर जिले में किराए के मकान में रहने वाली विवाहिता के साथ युवक ने नशीली मिठाई खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को पिछले करीब चार साल से बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़िता की ओर से मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

सीकर पुलिस के अनुसार पीड़िता ने एसपी को परिवाद देकर बताया कि वह किराए के मकान में रहती थी। उसका पति काम के चलते बाहर रहता था। जिस मकान में पीड़िता रहती थी, उसी परिसर में आरोपी राजेश सिंह निवासी फतेहपुर उत्तरप्रदेश भी किराए पर रहता था। तीन जनवरी 2021 को आरोपी रात आठ बजे के करीब गाजर का हलवा लेकर आया और कहा कि नए साल की मिठाई लेकर आया हूं। बाद में हलवा खाने के बाद उसे कमरे में नींद आ गई।

अश्लील फोटो-वीडियो बनाए

आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और कहा कि किसी को बताएगी तो तेरी बदनामी होगी। आरोपी ने इस दौरान उसके अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने फोन कर वीडियो डिलीट करने की बात कहकर पीड़िता को सीकर बस डिपो बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बार-बार डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 15 सितंबर 2024 को भी आरोपी ने पीड़िता को होटल में बुलाकर उसके तीन हजार रुपए व मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर परिवाद देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
14 Dec 2024, 9:54 AM IST
Published on: