24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Rape News: तलाकशुदा महिला को फंसाया प्रेमजाल में, लिव-इन में करता रहा रेप, शादी की बात पर हो गया बवाल

Alwar Rape News: पीड़िता महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 15 Oct 2024, 12:32 PM IST

Disgusting act, husband, wife, up news, shameful, porn video, porn site, video, dirty videos, up crime news, Agra News in Hindi

Alwar Rape News: अलवर में एक महिला ने अरावली विहार थाने में एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला जयपुर के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला ने बताया है कि शादी के बाद मनमुटाव के चलते वह अपने पति से अलग किराए के मकान में रह रही थी।

इस बीच 29 मई 2022 को उसका तलाक हो गया। मई 2024 को उसकी पवन पुत्र सियाराम शर्मा निवासी दौसा से नजदीकियां बढ़ने पर वह आरोपी के साथ गोवर्धन घूमने गई। वहां आरोपी ने विवाह का प्रस्ताव रखा। अलवर आने पर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लिव इन रिलेशनशिप के दस्तावेज भी तैयार हो गए, लेकिन जब उसने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि अलवर में महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद 14 लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया था। पीड़िता ने बताया था कि 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद अगस्त 2023 में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति पीड़िता को अपने साथ ले गया, जो रिश्ते में उसके चाचा की लड़की का पति है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर पीड़िता ने उसके पक्ष में ही बयान दिए थे। उक्त व्यक्ति बयान के बाद पीडिता को विश्वास में लेकर अपने गांव ले गया और उसे बंधक बनाकर रखा। रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उक्त व्यक्ति और उसके भाई ने बलात्कार किया था।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मच्छर को मारने के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च कर देती है जनता, फिर भी जानलेवा बना, देखें ये रिपोर्ट