कोरीया

महिलाओं की खबर : होने वाला है यहां कुछ ऐसा जिससे घर पर ही कर सकेंगी ये काम

कटराथल गांव के दिन अब पहले से ज्यादा सुधरने वाले हैं। अब महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, तो पशुपालकों को दूध के भाव ज्यादा मिलेंगे। उनको दूध बेचने के लिए अब दूर भी नहीं जाना पड़ेगा।

less than 1 minute read
Apr 18, 2017
Feature image

कटराथल गांव के दिन अब पहले से ज्यादा सुधरने वाले हैं। अब महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, तो पशुपालकों को दूध के भाव ज्यादा मिलेंगे। उनको दूध बेचने के लिए अब दूर भी नहीं जाना पड़ेगा। यह सभी कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि सीकर करवाएगा। राज्यपाल के आदेशों के बाद इस गांव को विवि प्रशासन ने गोद लिया है। इसे स्मार्ट गांव बनाया जा रहा है। गांव में अब तक विवि प्रशासन की ओर से करवाए गए कार्यों का जायजा लेने सोमवार को राज्यपाल कल्याण सिंह के विशेषाधिकारी हरीश लालवानी आए। उन्होंने कुलपति प्रो. बीएल शर्मा के साथ गांव का जायजा लिया। वहां उन्होंने पौधरोपण व जलस्वावलम्बन के कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद लालवानी ने सुझाव दिए कि कटराथल गांव में महिलाओं के लिए विशेष सहकारी समिति का गठन करवाया जाए। उनको ऋण दिलवाकर स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

Read:

स्वरोजगार ऐसा हो जो महिलाएं आसानी से कर सकें तथा उनकी ओर से निर्मित उत्पाद को आसानी से बाजार भी मिल सके। इसके अलावा उन्होंने सरस की ओर से दूध उत्पादन केन्द्र(डेयरी) का संचालन शुरू करवाने का सुझाव भी दिया। डेयरी शुरू होने के बाद यहां के उत्पादकों को दूध का पूरा भाव मिलेगा। साथ ही बेचने के लिए सीकर व अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा गांव में नशे के खिलाफ चेतना अभियान चलाने की बात भी कही। इस अभियान में स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों को जोडऩे पर जोर दिया। उनके साथ पिपराली बीडीओ,सरपंच, ग्रामसेवक व विवि के अधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
18 Apr 2017 12:12 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त

Wood smuggling in Koria: आधी रात फॉरेस्ट टीम ने देवगढ़ जंगल में की घेराबंदी, मिला अवैध लकड़ी से भरा उत्तर प्रदेश का ट्रक, तस्कर फरार

Mangalsutra Controversy: छत्तीसगढ़ की सरकारी योजना पर उठे सवाल! कुछ महीनों में ही खराब हुआ मंगलसूत्र, भड़कीं महिलाएं