सीकर

लखपति दीदी योजना: राजस्थान के इन जिलों की महिलाओं को मिलेगा योजना का सबसे ज्यादा लाभ

महिलाओं को सरकार की ओर से लगभग 50 तरह की ट्रेड का हुनर सिखाया जाएगा। महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए 405 ट्रेनर तैयार किए हैं।

2 min read
Aug 20, 2024

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू हुई लखपति दीदी योजना के चयन को लेकर प्रदेश की महिलाओं में उत्साह है। बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, डूंगरपुर व उदयपुर की महिलाओं का चयन अधिक होेने की संभावना है। योजना में सबसे ज्यादा उदयपुर की लगभग 1.34 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। सबसे कम जैसलमेर में 3571 महिलाओं को प्रशिक्षण मिलना है। केंद्र सरकार ने आगामी तीन साल में राजस्थान की 11.27 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का ऐलान किया है। अब तक 14 लाख महिलाओं का चयन हो चुका है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल इस साल इस योजना की शुरुआत की थी।

हुनर के दम पर ऐसे बनेगी लखपति

महिलाओं को सरकार की ओर से लगभग 50 तरह की ट्रेड का हुनर सिखाया जाएगा। महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए 405 ट्रेनर तैयार किए हैं। महिलाओं को प्लंबिंग, ड्रोन संचालन, निजी क्षेत्र बैकिंग, अगरबत्ती बनाने से लेकर राखी मैकिंग सहित अन्य तरीके का हुनर सिखाया जाएगा। इन महिलाओं को स्वयं का कारोबार शुरू करने के लिए लोन भी मुहैया कराया जाएगा।

महिलाएं मर्जी से चुन रही पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण निशुल्क

महिलाएं अपनी पसंद से प्रशिक्षण के लिए पाठ्यक्रम का चयन कर सकती है। महिलाओं को प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा।

-अर्चना मौर्य, जिला प्रबंधक, राजीविका मिशन, सीकर

Updated on:
25 Oct 2024 10:51 am
Published on:
20 Aug 2024 04:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर