सीकर

बोसाना में नीलगाय को भगाने के दौरान खेत में काम कर रही महिला को लगे छर्रे

सीकर. बोसाना गांव में नीलगाय को भगाने के दौरान खेत में काम कर रही महिला के छर्रे लग गए। घायल अवस्था में महिला को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बावरिया को खेत में रखवाली के लिए रखा था।

less than 1 minute read
Jan 28, 2021
crime
crime

सीकर. बोसाना गांव में नीलगाय को भगाने के दौरान खेत में काम कर रही महिला के छर्रे लग गए। घायल अवस्था में महिला को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बावरिया को खेत में रखवाली के लिए रखा था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। धोद थाने में पीडि़त की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। धोद थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पोखरमल पुत्र डालूराम निवासी बोसाना ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि घर के पास खेत में रामेश्वरी देवी पत्नी भगवानाराम काम कर रही थी। इसी दौरान रंगलाल बावरिया उर्फ छोटूराम ने अचानक खेत की बाड पर जाकर टोपीदार बंदूक चला दी। वहां पर काम कर रही रामेश्वरी देवी के छर्रे लग गए। छर्रे लगने पर जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पुत्र बनवारीलाल, पड़ोसी बिरजूराम व पोखरमल पहुंचे। वह बेहोश पड़ी हुई थी और दोनों पैरों में छर्रे लगे हुए थे। वे उसे धोद अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसे सीकर भेज दिया। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Published on:
28 Jan 2021 12:59 am