6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics : राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व अध्यक्ष : झाबर सिंह खर्रा

Rajasthan Politics : सीकर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा है कि जिस प्रक्रिया से चुनाव होते रहे हैं, उसी प्रक्रिया की तरह इस बार चुनाव होंगे।
2 min read
Google source verification
jhabar singh kharra said councillors will elect mayor chairman and president in rajasthan

Rajasthan Politics : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा। फोटो -@officialkharra

Rajasthan Politics : यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा है कि जिस प्रक्रिया से चुनाव होते रहे हैं, उसी प्रक्रिया की तरह इस बार चुनाव होंगे। ऐसे में पार्षदों में से नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मेयर, सभापति और पालिकाध्यक्षों का चुनाव होगा। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सीकर में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय एक बार निकाय चेयरमैन का सीधा चुनाव कराया था, उसमें चेयरपर्सन और पार्षदों के बोर्ड अलग-अलग विचारधारा के बन गए। ऐसे में फिर पांच साल तक उन बोर्डों में खींचतान ही चलती रही। इससे विकास कार्य प्रभावित हुए थे।

राजस्थान सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- राजस्थान सरकार ने सीएम भजनलाल शर्मा की अगुवाई में सड़क, बिजली, पानी, कानून व्यवस्था और पेपर लीक के मामले में ऐतिहासिक काम किए हैं। प्रदेश के हर तबके के लिए बीते 31 महीने में जनकल्याणकारी काम और विकास कार्य हुए हैं।

पंचायत और निकाय चुनाव में देरी पर खर्रा की सफाई

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में देरी के सवाल राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि 2021-22 में सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण तय करने के आदेश दिए थे, उस समय प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कुछ किया नहीं। फिर जब 2024 में भाजपा की सरकार आई तो राजनीतिक आरक्षण के लिए OBC आयोग बनाया। ओबीसी आयोग को प्रशासन के सहयोग से अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी के आंकड़े जुटाने थे।

24 घंटे और 365 दिन जनता के बीच रहता है भाजपा कार्यकर्ता

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता वैसे तो 24 घंटे और 365 दिन क्षेत्र की जनता के बीच रहता है। जब चुनाव आते हैं तो चुनाव संचालन समिति और अन्य कार्यक्रम तैयार होते हैं। बैठक को प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और संभाग प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित ने पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया।

भाजपा एक परिवार - श्रवण सिंह बगड़ी

बैठक में श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और इसका हर सदस्य कार्यकर्ता ही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ता हैं। भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही संभव है। बैठक में सीकर जिले के सभी विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।