3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैडमिंटन के जरिए दिया फिटनेस और नशा मुक्ति का संदेश

सीकर

image

Newsdesk

Aug 03, 2026

Rajasthan

झुंझुनूं. खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शटल निंजा ग्रुप की ओर से हुए प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं था बल्कि युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्त समाज का संदेश देना भी था। एलआइसी के विकास अधिकारी विपिन झाझड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में अमित थाकन, अमित कुमार, अमित खिंचड़, शिवेंद्र नरूका, मनपाल शेखावत, अजीत पूनिया, दीपेंद्र सूर्या, प्रदीप शेखावत, विनय जानू और राजेश जांगिड़ सहित अनेक खिलाड़ियों ने भाग लेकर रोमांचक मुकाबले खेले। समापन में जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने विजेता टीम अमित थाकन और अमित खिंचड़ को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।