
झुंझुनूं. सावन की मेहरबानी से इन दिनों जिलेभर में प्रकृति अपने पूरे शबाब पर है। चारों ओर फैली हरियाली ने वातावरण को न केवल मनमोहक बना दिया है, बल्कि लोगों को सुकून का अहसास भी करा रही है। ऐसे ही रमणीय माहौल के बीच झुंझुनूं के निकट सूर्य विहार क्षेत्र में लोहारू-सीकर रेलवे ट्रैक पर हरियाली की चादर ओढ़े पेड़-पौधों के बीच से गुजरती ट्रेन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। घुमावदार रेल पटरी, दूर-दूर तक फैली हरियाली और मानसून की ताजगी से भरपूर यह दृश्य प्रकृति और आधुनिक परिवहन के खूबसूरत संगम को जीवंत कर रहा है। बरसात के मौसम में इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए यह सफर किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल की अनुभूति से कम नहीं लगता।
फोटो : विमलेश दाधीच
Updated on:
03 Aug 2026 06:00 am
Published on:
03 Aug 2026 06:00 am
