
मृतक मंसूर अली और मोर्चरी के बाहर धरना देते हुए परिवार-मोहल्ले के लोग (फोटो: पत्रिका)
सीकर जिले के राजश्री सिनेमा रोड पर स्थित शराब ठेके पर शराब लेने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिवार व बिसायती चौक मोहल्ला के सैकड़ों लोगों ने एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरना देना शुरू कर दिया। परिवार व मोहल्ले के लोगों ने करीब सात घंटे तक मोर्चरी के बाहर धरना दिया। देर रात आठ बजे विधायक राजेंद्र पारीक, पूर्व सभापति जीवण खां, कॉमरेड कय्यूम कुरेशी, सीकर एसडीएम सुशील सैनी, सीओ सिटी, विजयपाल ने वार्ता कर पीड़ित परिवार से समझाइश की। पीड़ित के परिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से पांच लाख रुपए सहित करीब चार लाख रुपए जनसहयोग से एकत्रित कर परिवार को दिए जाने पर सहमति बनी। जिसके बाद मृतक का आज पोस्टमार्टम हुआ।
पुलिस और परिवार के अनुसार सीकर के हकीम साहब की दरगाह के पास रहने वाले मोहम्मद सलीम ने बताया कि उनका 43 साल का बेटा मंसूर अली (35) मीनाक्षी सिनेमा के सामने स्थित शराब ठेका पर शराब लेने गया था। वहां पर मोहम्मद रब्बानी और अकरम मौजूद थे। मंसूर ठेके से शराब लेने के बाद वहां से जा रहा था इस दौरान वह अचानक करंट लगने के चलते वहीं गिर गया। कोतवाली थाना पुलिस एंबुलेंस से युवक को श्री कल्याण हॉस्पिटल सीकर के ट्रोमा सेंटर लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने सभी जांचें करने के बाद मंसूर अली को मृत घोषित कर दिया। की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शराब ठेका बंद कर दिया गया। उधर परिजनों ने एसके हाॅस्पिटल की मोर्चरी के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरना देना शुरू कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब ठेका व आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए ताकि मामले की जांच की जा सके।
पूर्व पार्षद पप्पू पहलवान व पूर्व पार्षद साबिर बिसायती ने बताया कि रात आठ बजे पूर्व मंत्री व सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, पूर्व सभापति जीवण खान, कॉमरेड कय्यूम कुरेशी, पार्षद पप्पू पहलवान, युनूस, पूर्व पार्षद जंगबहादुर ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। विधायक राजेंद्र पारीक ने समझौते के लिए सभी से एकराय करने की बात कही।
समझौता वार्ता में एसडीएम सुशील सैनी, सीओ विजयपाल, शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ ने आगे आकर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से पांच लाख रुपए की सहायता के अलावा शराब ठेकेदार व जनसहयोग से करीब 9 लाख रुपए दिलवाने का आश्वासन दिया। इस पर परिवार व समाज के लोग सहमत हो गए। मृतक मंसूर अली का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
मृतक के पीछे पत्नी और 5 साल की बेटी है। पत्नी का रो-रोकर हाल बुरा है। उसने रोते-रोते कहा कि अब बच्ची को अकेले कैसे संभालूंगी?
मृतक मंसूर अली 5 भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की सारी जिम्मेदारी उस पर थी। उसकी एक बहन भी है।
Updated on:
04 Aug 2026 12:35 pm
Published on:
04 Aug 2026 12:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
